
ड्रोन से हमला, IED ब्लास्ट से तबाही की तैयारी, ISIS की खौफनाक साजिश का NIA ने किया खुलासा
AajTak
ISIS Terror Module: एनआईए ने आतंकी संगठन आईएसआईएस की खौफनाक साजिश का सनसनीखेज खुलासा किया है. इस साजिश के खिलाफ एनआईए ने देश के 44 जगहों पर एक साथ छापेमारी की है. इस दौरान 15 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है. इस टेररिस्ट मॉड्यूल का सरगना साकिब नचान को बताया जा रहा है.
राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए ने आतंकवादियों के नापाक मंसूबों को नेस्तनाबूद करते हुए आईएसआईएस की खौफनाक साजिश का खुलासा किया है. इस आतंकी संगठन का टेरर मॉड्यूल हिंदुस्तान की धरती पर तबाही मचाने की साजिश रच रहा था. इनका इरादा हवा से लेकर जमीन तक हमले करके लोगों के बीच दहशत पैदा करना था. लेकिन इससे पहले कि ये अपने आतंकी इरादों में सफल हो पाते एनआईए टीम ने इन्हें धर दबोचा. देशभर में करीब 44 जगहों पर हुई छापेमारी के बाद 15 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है.
इसके साथ ही एनआईए टीम ने छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में बेहिसाब नकदी, खतरनाक और तेज धारदार हथियार, संवेदनशील दस्तावेज, स्मार्ट फोन और डिजिटल डिवाइस बरामद किए हैं. इनके जरिए मुंबई सहित देश में कई जगहों पर आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दिया जाना था. इस टेरर मॉड्यूल के मास्टरमाइंड के रूप में साकिब नाचन की पहचान हुई है. बम बनाने में माहिर नाचन साल 2002 और 2003 में हुए मुंबई बम धमाकों में शामिल था. इसे दोषी करार देते हुए कोर्ट ने 10 साल कैद की सजा सुनाई थी.
महाराष्ट्र और कर्नाटक में 44 जगहों पर छापे, 15 गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक, खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने शनिवार को महाराष्ट्र और कर्नाटक में कई जगह छापेमारी की है. एनआईए की अलग-अलग टीमों ने महाराष्ट्र के पडघा-बोरीवली, ठाणे, मीरा रोड, पुणे और कर्नाटक की राजधानी बंगलुरु में 44 जगहों पर एक साथ छापेमारी की है. इस दौरान आतंकी वारदात करने और प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन की गतिविधियों को बढ़ावा देने के आरोप में 15 आरोपियों को पकड़ा गया है.
एनआईए की जांच के अनुसार, आरोपी अपने विदेशी आकाओं के निर्देशों पर काम करते थे. आईएसआईएस के हिंसक और विनाशकारी एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए आईईडी के निर्माण सहित विभिन्न आतंकवादी गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल थे. यह भी खुलासा हुआ है कि आईएसआईएस महाराष्ट्र मॉड्यूल के सभी सदस्य पडघा-बोरीवली से काम कर रहे थे, जहां उन्होंने पूरे भारत में आतंक फैलाने और आतंकवादी वारदातों को अंजाम देने की साजिश रची थी. आरोपियों ने भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने का लक्ष्य रखा था.
ड्रोन के जरिए आतंकी वारदात की योजना में थे आतंकवादी

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










