
ड्रैगन की आर्थिक उड़ान पर ब्रेक! चीन में बेरोजगारी के आंकड़े ने छुआ नया रिकॉर्ड
AajTak
जून 2023 में यह दर 21% से ऊपर चली गई थी. इसके बाद NBS ने आंकड़े प्रकाशित करना रोक दिया था. दिसंबर 2023 में जब नई पद्धति के तहत प्रकाशन दोबारा शुरू हुआ, जिसमें छात्रों को गणना से बाहर रखा गया था, तब यह दर छह प्रतिशत से अधिक घटकर आई थी.
चीन में युवाओं की बेरोजगारी दर एक बार फिर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है. राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो (NBS) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अगस्त 2025 में 16 से 24 वर्ष के युवाओं की बेरोजगारी दर 18.9 प्रतिशत दर्ज की गई. यह पिछले वर्ष लागू नई गणना पद्धति के बाद से अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है.
गौरतलब है कि जून 2023 में यह दर 21% से ऊपर चली गई थी. इसके बाद NBS ने आंकड़े प्रकाशित करना रोक दिया था. दिसंबर 2023 में जब नई पद्धति के तहत प्रकाशन दोबारा शुरू हुआ, जिसमें छात्रों को गणना से बाहर रखा गया था, तब यह दर छह प्रतिशत से अधिक घटकर आई थी.
पिछले एक साल से बेरोजगारी दर में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है, जबकि बीजिंग सरकार संघर्षरत अर्थव्यवस्था में नई जान फूंकने की कोशिश कर रही है. लगातार कमजोर होती घरेलू मांग और श्रम बाजार की स्थिति ने युवाओं की चिंताएं और बढ़ा दी हैं.
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार फैक्ट्री उत्पादन और खुदरा बिक्री भी अगस्त में सुस्ती का शिकार रहे और बीते लगभग एक साल में सबसे धीमी रफ्तार से बढ़े. सोमवार को NBS के मुख्य अर्थशास्त्री फू लिंगहुई ने माना कि घरेलू अर्थव्यवस्था की मांग “कमजोर” है और कई कंपनियां परिचालन कठिनाइयों का सामना कर रही हैं.
चीन की अर्थव्यवस्था पर यह दबाव ऐसे समय में है जब सरकार को कई मोर्चों पर जूझना पड़ रहा है. वर्षों से चला आ रहा रियल एस्टेट क्षेत्र का कर्ज संकट, घरेलू खर्च में सुस्ती और अमेरिका के साथ बढ़ते व्यापारिक तनाव चीनी नेतृत्व के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं.
NBS के अनुसार, अगस्त 2025 में चीन की कुल बेरोजगारी दर 5.3 प्रतिशत रही, जो जुलाई के 5.2 प्रतिशत से थोड़ी अधिक है. चीन के लिए युवाओं की यह बढ़ती बेरोजगारी एक गंभीर आर्थिक और सामाजिक चुनौती मानी जा रही है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







