
ड्रग्स केस में फंसे Aryan Khan को देख परेशान हुए थे Rahul Gandhi, Shahrukh Khan को लिखा लेटर
AajTak
राहुल गांधी ने पिछले महीने 14 अक्टूबर को शाहरुख खान और गौरी खान को लेटर लिखा था. उन्होंने आर्यन खान के ड्रग्स केस में नाम आने पर चिंता जताई थी. वह परेशान भी हुए थे. आर्यन उस समय हेडलाइन्स और टीवी स्क्रीन्स पर लगातार बने हुए थे.
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और गौरी खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स मामले में सुर्खियों में आए हुए हैं. हालांकि, उन्हें 30 अक्टूबर को इस केस में जमानत मिल चुकी है, लेकिन शाहरुख और गौरी बेटे के लिए अभी भी चिंतित हैं. वह आर्यन के मेंन्टल हेल्थ पर काम कर रहे हैं. इसी बीच खबर आ रही है कि राहुल गांधी ने पिछले महीने 14 अक्टूबर को शाहरुख खान और गौरी खान को लेटर लिखा था. उन्होंने आर्यन खान के ड्रग्स केस में नाम आने पर चिंता जताई थी. वह परेशान भी हुए थे. आर्यन उस समय हेडलाइन्स और टीवी स्क्रीन्स पर लगतार बने हुए थे.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












