
ड्रग्स केस में फंसे सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी, शादी का हवाला देकर मांगी जमानत
AajTak
सिद्धार्थ पिठानी ने अपनी जमानत अर्जी में बताया है कि 26 जून को हैदराबाद में उनकी शादी है. सिद्धार्थ ने कोर्ट में अपनी शादी का कार्ड भी सब्मिट कराया है. जमानत याचिका में ये भी लिखा गया है कि सिद्धार्थ को इस मामले में झूठा फंसाया गया है.
सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी को पिछले महीने NCB ने ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया था. 28 साल के सिद्धार्थ फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं. सिद्धार्थ ने अपनी शादी का हवाला देते हुए जमानत की अर्जी दी है. सिद्धार्थ पिठानी ने शादी के लिए मांगी बेलMore Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












