
ड्रग्स केस में गिरफ्तार हुए Aryan Khan पर प्रकाश झा ने किया रिएक्ट, बोले- मुश्किल में फंस गया है
AajTak
हाल ही में फिल्ममेकर प्रकाश झा ने आर्यन खान ड्रग्स केस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. शाहरुख का सपोर्ट करते हुए उन्होंने कहा है कि आर्यन बहुत मुश्किल में फंस गए हैं.
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और डिजाइनर गौरी खान के बेटा आर्यन खान की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं. इस समय कोर्ट में आर्यन कान की ड्रग्स केस के मामले में सुनवाई चल रही है. शाम तक पता चलेगा कि उन्हें अभी कुछ और दिन जेल में ही काटने पड़ेंगे या फिर बेल पर रिहा हो जाएंगे. बता दें कि इसी महीने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने क्रूज शिप से ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया था. उनके पास से तो नहीं, लेकिन उनके दोस्त के पास से छह ग्राम चरस बरामद हुई थी. शाहरुख खान को सपोर्ट करने के लिए इंडस्ट्री के कई लोग सामने आए हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












