
ड्रग्स केस पर बोले Ram Gopal Varma, 'Aryan Khan को सुपर डुपर स्टार बना दिया, JAI NCB बोलना चाहता हूं'
AajTak
रामगोपाल वर्मा ने शर्त लगाई है कि भविष्य में आर्यन कहेगा कि उसने अपने पिता से ज्यादा जिंदगी के बारे में जेल और एनसीबी से सीखा है. रामगोपाल वर्मा मानते हैं कि सभी शाहरुख खान के रियल और समझदार फैंस को एनसीबी का शुक्रिया अदा करना चाहिए जिन्होंने एक सुपरस्टार के बेटे को सुपर डुपर स्टार बना दिया.
ड्रग्स केस में आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद कई सेलेब्स उनके सपोर्ट में आए हैं. मशहूर फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा ने आर्यन खान के मामले में कई सारे ट्वीट किए हैं. रामगोपाल वर्मा ने कहा कि एनसीबी की जांच में कुछ साबित नहीं होगा. एनसीबी ने आर्यन खान को सुपर डुपर स्टार बना दिया है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












