
ड्रग्स केस: अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड का भाई आगिसिल्स गिरफ्तार, NCB ने तीसरी बार पकड़ा
AajTak
एनसीबी ने अभिनेता अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड के भाई आगिसिल्स को ड्रग्स मामले में गोवा से गिरफ्तार किया है. मुंबई एनसीबी और गोवा एनसीबी के जॉइंट ऑपेरशन ने आगिसिल्स को गिरफ्तार किया. एनसीबी को आगिसिल्स के पास से कुछ मात्रा में चरस बरामद हुआ है जिसके बाद आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया.
एक्टर अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के भाई आगिसिल्स को ड्रग्स केस में एनसीबी ने गिरफ्तार किया है. इससे पहले भी वे ड्रग्स मामले में पुलिस के चंगुल में फंस चुके हैं. अब रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर को तीसरी बार ड्रग्स मामले में पकड़ा गया है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












