
ड्रग्स की हेवी डोज लेकर हमास ने इजरायल में मचाया था कत्लेआम, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
AajTak
कैप्टागन की गोलियां 2015 में उस समय चर्चा में आई थीं, जब पता चला था कि इस्लामिक स्टेट के आतंकी किसी भी आतंकी घटना को अंजाम देने से पहले अपने डर को दबाने के लिए इन गोलियां का इस्तेमाल करते हैं. कहा जाता है कि गाजा इन गोलियों का सबसे बड़ा मार्केट है
सात अक्टूबर को हमास के लड़ाकों के इजरायल पर हमले के साथ ही एक युद्ध की शुरुआत हो गई थी. इस हमले में 1400 से अधिक इजरायलियों की मौत हो गई थी. लेकिन अब इस हमले को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. कहा जा रहा है कि हमास के लड़ाकों ने ड्रग्स की हेवी डोज लेकर इस हमले को अंजाम दिया था.
द यरूशलम पोस्ट की रिपोर्ट में बताया गया है कि हमास के लड़ाकों ने कैप्टागन (Captagon) नाम की गोलियां खाकर हमला किया था. कैप्टागन एक तरह का सिंथेटिक ड्रग है.
रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले में मारे गए हमास के कई लड़ाकों की जेबों से बाद में कैप्टागन की गोलियां बरामद की गई थीं. इस टैबलेट को 'गरीबों का कोकेन' भी कहा जाता है. इस टैबलेट ने हमास के लड़ाकों को ना तो लंबे समय तक भूख लगने दी और इससे वह सतर्क भी बने रहे.
इस्लामिक स्टेट के आतंकी लेते थे ये ड्रग
कैप्टागन की गोलियां 2015 में उस समय चर्चा में आई थीं, जब पता चला था कि इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकी किसी भी आतंकी घटना को अंजाम देने से पहले अपने डर को दबाने के लिए इन गोलियां का इस्तेमाल करते थे. लेकिन बाद के सालों में जैसे जैसे आईएस का खौफ कम होता गया. सीरिया और लेबनान ने बड़े स्तर पर इन गोलियां का उत्पादन और वितरण तेज कर दिया. कहा जाता है कि गाजा इन गोलियों का सबसे बड़ा मार्केट है, विशेष रूप से युवाओं में ये गोलियां काफी लोकप्रिय हैं.
कैप्टागन Amphetamine दवाओं से जुड़ी हुई हैं. आमतौर पर अटेंशन डिसऑर्डर, नार्कोलेप्सी और डिप्रेशन से निपटने के लिए इनका उत्पादन शुरू किया गया था. हाइली अडेक्टिव होने और साइकोटिक रिएक्शन के बावजूद यह मिडिल ईस्ट में काफी लोकप्रिय हैं. इसकी एक बड़ी वजह है कि ये बहुत सस्ती हैं. इन्हें गरीब से गरीब देशों में एक से दो डॉलर में खरीदा जा सकता है. वहीं, अमीर देशों में यह दवाई 20 डॉलर प्रति टैबलेट तक मिल जाती है. कैप्टागन की गोलियां खाने से लंबे समय तक ना तो भूख लगती है. इससे नींद भी नहीं आती और एनर्जी बनी रहती है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










