
डोनाल्ड ट्रंप ने नाटो की रक्षा प्रतिबद्धता पर दिया टालमटोल भरा जवाब, सहयोगी देशों की चिंता बढ़ी
AajTak
नीदरलैंड के द हेग में दो दिवसीय नाटो शिखर सम्मेलन शुरू हो गया है, जिसमें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी हिस्सा ले रहे हैं. ट्रंप ने नाटो के अनुच्छेद 5 की व्याख्या पर असमंजस जताते हुए अमेरिका की सामूहिक रक्षा प्रतिबद्धता पर सवाल उठाए, जिससे सहयोगी देशों में चिंता बढ़ा दी है.
Donald Trump on NATO: नाटो शिखर सम्मेलन नीदरलैंड के द हेग शहर में शुरू हो चुका है. दो दिवसीय सम्मेलन में शामिल होने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हेग पहुंच गए हैं. सम्मेलन में शामिल होने के पहले ट्रंप ने जो बयान दिया है उससे सहयोगी देशों की चिंता बढ़ा दी है.
डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?
डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को सम्मेलन में शामिल होने से पहले मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, ‘अमेरिका सामूहिक रक्षा की गारंटी को मानेगा या नहीं यह आपकी परिभाषा पर निर्भर करता है. NATO के अनुच्छेद 5 के कई परिभाषाएं हैं. आपको पता है, है ना? हालांकि, मैं उनका दोस्त बनने के लिए प्रतिबद्ध हूं’.
ट्रंप की ओर से आए इस बयान ने यूरोपीय और अन्य सहयोगियों की चिंता को बढ़ा दी है कि अमेरिका सैन्य गठबंधन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को जारी रखेगा या नहीं.
वहीं, NATO के प्रमुख मार्क रुटे ने आस्वस्त किया है कि अमेरिका की अपने सहयोगी देशों के लिए प्रतिबद्धता को लेकर उन्हें कोई संदेह नहीं है.
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की बोले - साथ मिलकर करेंगे शांति की प्राप्ति

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








