
डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी चुनाव प्रणाली में बड़े बदलाव के दिए आदेश, नागरिकता प्रमाण को किया अनिवार्य
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसमें अमेरिकी चुनाव प्रक्रिया में व्यापक बदलावों को अनिवार्य किया गया है. इस आदेश के तहत मतदाता पंजीकरण के लिए नागरिकता का दस्तावेजी प्रमाण, जैसे पासपोर्ट, अनिवार्य होगा.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार एक महत्वपूर्ण कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए जिसमें अमेरिकी चुनाव प्रक्रिया में व्यापक बदलावों को अनिवार्य किया गया है. यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब अमेरिका में चुनावी प्रक्रिया को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. */ /*-->*/
इस आदेश के तहत मतदाता पंजीकरण के लिए नागरिकता का दस्तावेजी प्रमाण, जैसे पासपोर्ट, अनिवार्य होगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी मतपत्र चुनाव के दिन तक प्राप्त हो जाएं. ट्रंप के मुताबिक इस आदेश का मकसद चुनावों में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करना है. आदेश के तहत, अब वोटर अब संघीय चुनावों में मतदान के लिए नागरिकता के दस्तावेजी प्रमाण के बिना पंजीकरण नहीं करा सकेंगे और सभी मतपत्रों को चुनाव दिवस तक प्राप्त करना आवश्यक होगा.
सख्ती से लागू होगा आदेश- ट्रंप
इस कार्यकारी आदेश के तहत, मतपत्रों को चुनाव के दिन तक ही प्राप्त और डाला जाना अनिवार्य होगा. ट्रंप ने कहा कि कई राज्य इस कानून का पालन नहीं करते और चुनाव के बाद भी मतपत्र स्वीकार करते हैं, जो गलत है. इसके साथ ही, विदेशी नागरिकों को चुनाव में वोट देने या योगदान देने से रोकने वाले कानूनों को सख्ती से लागू किया जाएगा. ट्रंप ने यह भी निर्देश दिया कि मतदान प्रणाली में कागजी मतपत्रों का उपयोग अनिवार्य होगा, ताकि मतदाता अपने वोट की पुष्टि कर सकें और धोखाधड़ी से बचा जा सके.
यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कमला हैरिस और क्लिंटन से छीनी 'पावर', नहीं देख सकेंगी सीक्रेट फाइल्स
इस व्यापक आदेश के तहत संघीय मतदाता पंजीकरण फॉर्म में संशोधन किया गया है, जिसमें अब संघीय चुनावों में मतदान के लिए पात्रता हेतु नागरिकता का प्रमाण अनिवार्य होगा. इसके अलावा, यह आदेश राज्यों को चुनाव के दिन के बाद प्राप्त होने वाले मेल-इन मतपत्रों को स्वीकार करने से रोकता है, भले ही उनकी पोस्टमार्क तारीख चुनाव के दिन या उससे पहले की हो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







