
डोनाल्ड ट्रंप का टैरिफ रोकने से इनकार, कहा- कई देशों से चल रही है बातचीत, निष्पक्ष होंगे समझौते
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ पर रोक लगाए जाने की संभावनाओं से इनकार कर दिया है. उन्होंने व्हाइट हाउस में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान कहा, 'हम इस पर विचार नहीं कर रहे हैं. कई देश हमारे साथ समझौते पर बातचीत कर रहे हैं और ये समझौते निष्पक्ष होंगे.'
अमेरिका द्वारा टैरिफ घोषणाओं के बाद वैश्विक बाजारों में उथल-पुथल मची हुई है. इसी बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायली पीएम से वार्ता के दौरान देशों पर टैरिफ पर रोक लगाने की संभावना से इनकार कर दिया. साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि कई देश हमारे साथ समझौते पर बातचीत कर रहे हैं.
सोमवार को (स्थानीय समयानुसार) व्हाइट हाउस में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान ट्रंप ने कहा, 'हम इस पर विचार नहीं कर रहे हैं.' उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अमेरिका अन्य देशों के साथ निष्पक्ष समझौते करना जारी रखेगा. हमारे साथ कई देश समझौते पर बातचीत कर रहे हैं और ये समझौते निष्पक्ष होंगे.'
चीन को दी चेतावनी
उन्होंने चीन के अमेरिका पर टैरिफ बढ़ाने की आलोचना की और कहा, 'अगर कल 12 बजे तक टैरिफ नहीं हटाया जाता है तो हम पहले से लगाए गए टैरिफ से 50 प्रतिशत अधिक टैरिफ लगा देंगे. व्हाइट हाउस में बैठे लोगों की वजह से वे एक अमीर देश बन गए हैं.' इससे पहले बीजिंग ने अमेरिका पर 34 प्रतिशत जवाबी टैरिफ बढ़ोतरी का ऐलान किया था.
ट्रंप ने दोहराया कि उनका दृष्टिकोण व्यापार असंतुलन को दूर करने पर केंद्रित है तथा उन्होंने अमेरिका पर भारी कर्ज का हवाला दिया.
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, 'राष्ट्रपति शी जिंगपिंग के साथ मेरे बहुत अच्छे संबंध हैं. मुझे उम्मीद है कि संबंध ऐसे ही रहेंगे. मैं चीन का बहुत सम्मान करता हूं, लेकिन वे ऐसा नहीं कर सकते. हम इस पर बस एक ही बार कोशिश करेंगे और कोई अन्य राष्ट्रपति ऐसा नहीं करने जा रहा है. मैं आपको बता दूं ऐसा करना सम्मान की बात है, क्योंकि हम बर्बाद हो चुके हैं. उन्होंने हमारे सिस्टम के साथ जो किया है, आप जानते हैं, हमारे ऊपर 36 ट्रिलियन डॉलर का कर्ज है. इसलिए हम चीन से बात करेंगे. हम कई अलग-अलग देशों से बात करेंगे.'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









