
डोनाल्ड ट्रंप और जेलेंस्की के बीच व्हाइट हाउस में तीखी बहस, US राष्ट्रपति बोले- आप तीसरे विश्व युद्ध का जुआ खेल रहे
AajTak
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं ने यूक्रेन में वर्षों से चल रहे युद्ध में संभावित संघर्ष विराम के लिए चल रही वार्ता के हिस्से के रूप में संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए खनिज सौदे पर चर्चा की.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर रूस-यूक्रेन युद्ध पर बड़ा बयान दिया है. ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन को रूस के साथ युद्धविराम पर कॉम्प्रोमाइज करना होगा. युद्ध गलत दिशा में जा रहा है. रूस के साथ हमारी अच्छी चर्चा हुई है. दरअसल, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं ने यूक्रेन में वर्षों से चल रहे युद्ध में संभावित संघर्ष विराम के लिए चल रही वार्ता के हिस्से के रूप में संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए खनिज सौदे पर चर्चा की.
हालांकि जेलेंस्की ने युद्धविराम का विरोध किया और स्पष्ट शब्दों में कहा कि कोई समझौता नहीं करेंगे. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस भी हुई. कीव पोस्ट के अनुसार जेलेंस्की ने ट्रंप युद्ध विराम का विरोध किया और कहा कि हमें सिर्फ युद्ध विराम की जरूरत नहीं है। हमने पहले भी ऐसा किया है. पुतिन ने 25 बार इसका उल्लंघन किया है, जिसमें आपके राष्ट्रपति काल के दौरान भी ये हुआ.
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रपति ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच ओवल ऑफिस में बहुत ही तीखी बहस हुई. जेलेंस्की ने वेंस से यूक्रेन आने को कहा और वेंस ने उन पर प्रचार यात्रा करने का आरोप लगाया. ट्रंप ने जेलेंस्की से कहा, "अभी आपके पास कार्ड नहीं हैं. आप तीसरे विश्व युद्ध का जुआ खेल रहे हैं."
राष्ट्रपति ट्रंप ने ओवल ऑफिस में राष्ट्रपति जेलेंस्की की मेजबानी की और घोषणा की कि आज दोपहर (स्थानीय समयानुसार) बाद दुर्लभ खनीजों पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे. राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि हम खनीजों को लेने जा रहे हैं और इनका उपयोग हम सभी कामों के लिए करेंगे, जिसमें AI, हथियार और सेना शामिल हैं. यह हमें अच्छी स्थिति में रखता है. मुझे उम्मीद है कि मुझे एक शांतिदूत के रूप में याद किया जाएगा. मैं यह सब जीवन बचाने के लिए कर रहा हूं. इससे तीसरा विश्व युद्ध हो सकता है. यह गलत दिशा में जा रहा था.
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि यह शांति का मार्ग है. यह किसी समस्या को हल करने का मार्ग है. मुझे लगता है कि इस देश के प्रमुख के रूप में मेरा यह दायित्व है कि मैं ऐसा करूं. यह बहुत बुरा है कि हम इसमें शामिल हो गए, क्योंकि इसमें हमें शामिल नहीं होना चाहिए था और युद्ध नहीं होना चाहिए था."
बता दें कि यूक्रेन, जो रूस के खिलाफ अपनी लड़ाई के लिए जो बाइडेन के पिछले प्रशासन से अरबों डॉलर के अमेरिकी हथियार, रसद और नैतिक समर्थन हासिल करने में सक्षम था, उसे ट्रंप से विपरीत व्यवहार का सामना करना पड़ा है. ट्रंप प्रशासन तीन साल से चल रहे युद्ध को जल्द ही खत्म करने, रूस के साथ बेहतर संबंध बनाने और यूक्रेन को समर्थन देने में खर्च की गई राशि की वसूली करने में मदद करना चाहता है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









