
डोनाल्ड ट्रंप और जेलेंस्की की वाइट हाउस में मुलाकात, US राष्ट्रपति बोले- जंग में यूक्रेन को कॉम्प्रोमाइज करना होगा
AajTak
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं ने यूक्रेन में वर्षों से चल रहे युद्ध में संभावित संघर्ष विराम के लिए चल रही वार्ता के हिस्से के रूप में संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए खनिज सौदे पर चर्चा की.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर रूस-यूक्रेन युद्ध पर बड़ा बयान दिया है. ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन को रूस के साथ युद्धविराम पर कॉम्प्रोमाइज करना होगा. युद्ध गलत दिशा में जा रहा है. रूस के साथ हमारी अच्छी चर्चा हुई है. दरअसल, यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं ने यूक्रेन में वर्षों से चल रहे युद्ध में संभावित संघर्ष विराम के लिए चल रही वार्ता के हिस्से के रूप में संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए खनिज सौदे पर चर्चा की.
राष्ट्रपति ट्रंप ने ओवल ऑफिस में राष्ट्रपति जेलेंस्की की मेजबानी की और घोषणा की कि आज दोपहर (स्थानीय समयानुसार) बाद दुर्लभ खनीजों पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे. राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि हम खनीजों को लेने जा रहे हैं और इनका उपयोग हम सभी कामों के लिए करेंगे, जिसमें AI, हथियार और सेना शामिल हैं. यह हमें अच्छी स्थिति में रखता है. मुझे उम्मीद है कि मुझे एक शांतिदूत के रूप में याद किया जाएगा. मैं यह सब जीवन बचाने के लिए कर रहा हूं. इससे तीसरा विश्व युद्ध हो सकता है. यह गलत दिशा में जा रहा था.
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि यह शांति का मार्ग है. यह किसी समस्या को हल करने का मार्ग है. मुझे लगता है कि इस देश के प्रमुख के रूप में मेरा यह दायित्व है कि मैं ऐसा करूं. यह बहुत बुरा है कि हम इसमें शामिल हो गए, क्योंकि इसमें हमें शामिल नहीं होना चाहिए था और युद्ध नहीं होना चाहिए था."

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












