
डोनबास के कई शहरों में यूक्रेनी सेना जीत की ओर, रूस की ओर से लड़ रहे चेचेन कमांडर ने दी परमाणु हमले की धमकी
AajTak
यूक्रेन की सेना डोनबास के कई शहरों में जीत की ओर बढ़ रही है. राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बताया कि सेना ने खेरसन के दो इलाकों पर दोबारा कब्जा जमा लिया है. यूक्रेन की सेना के हावी होने की दिशा में रूस के चेचन्या क्षेत्र के प्रमुख ने कहा है कि समय आ गया है कि रूस को कम क्षमता के परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करना चाहिए.
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रविवार रात को ऐलान किया कि उनकी सेनाओं ने दक्षिणी यूक्रेन के दो कस्बों पर दोबारा नियंत्रण कर लिया है. यूक्रेन लगातार दक्षिणी और पूर्वी इलाकों में अपने शहरों पर दोबारा कब्जा जमाता जा रहा है. जेलेंस्की का दावा है कि उनकी सेना ने खेरसन के दो इलाकों पर भी कब्जा कर लिया.
यूक्रेन की सेनाओं के इस पलटवार से यह संभावना बढ़ रही है कि डोनबास के कई शहरों पर वह जीत की ओर बढ़ रही है.
जेलेंस्की ने रविवार रात को बताया कि यूक्रेन की सेना ने खेरसान क्षेत्र के अरखानहेल्स्के (Arkhanhelske) और मायरोलीबीविका (Myrolyubivka) की छोटी बस्तियों पर नियंत्रण पा लिया है. उन्होंने कहा कि यूक्रेन की सेना की सफलता दोनेत्स्क के लाइमैन (Lyman) पर दोबारा कब्जे तक सीमित नहीं है. खेरसन के कई इलाकों पर दोबारा नियंत्रण कर लिया गया है.
रूस की ओर से लड़ रहे चेचेन कमांडर ने दी परमाणु हमले की धमकी
रूस के चेचन्या क्षेत्र के प्रमुख रमजान कादिरोव ने परमाणु हमले की सुगबुगाहट को हवा दे दी है. उन्होंने कहा है कि यूक्रेन से रूस को मिल रहे लगातार झटकों के बाद रूस को कम क्षमता के परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने पर विचार करना चाहिए.
पूर्वी यूक्रेन के लाइमैन के रूस के चंगुल से बाहर निकलने पर कादिरोव ने इसके लिए शीर्ष कमांडर्स पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, मेरी निजी राय में इस दिशा में और महत्वपूर्ण कदम उठाए जाने चाहिए. सीमावर्ती इलाकों में मार्शल लॉ लागू करने की घोषणा की जानी चाहिए और कम क्षमता के परमाणु हथियारों का भी इस्तेमाल किया जाना चाहिए.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









