
डॉल में बम, टेडी बियर में स्नाइपर गन, स्कूल-मस्जिदों में टेरर नेटवर्क...IDF के खिलाफ हमास की खौफनाक साजिश
AajTak
Israel-Hamas War: गाजा में इजरायल और हमास के बीच चल रही जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. इजरायली सेना के सामने हमास के लड़ाके किसी भी कीमत पर हार मानने को तैयार नहीं है. हमास नए-नए तरीकों से आईडीएफ के जवानों पर हमले कर रहा है. पहले टैडी बियर और अब डॉल में बम रखकर हमले की साजिश रची जा रही है.
गाजा में हमास को हमेशा के लिए खत्म करने के लिए इजरायली सेना ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है. दो महीने से चल रही इस जंग में न तो इजरायल पीछे हटने को तैयार है, न ही हमास अपनी हार मान रहा है. इजरायली बममारी और गोलियों की बरसात के बीच नए-नए हथकड़ों के जरिए हमास के लड़ाके आईडीएफ के जवानों पर निशाना साध रहे हैं. इजरायली सेना को अपनी जाल मं फंसाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. हालांकि, इसमें बहुत ज्यादा सफलता मिलती हुई नहीं दिख रही है.
ताजा जानकारी के अनुसार, हमास के आतंकियों ने गुड़ियों के अंदर बम भरकर उसमें रोने की आवाज निकालने वाले स्पीकर लगा दिए. उनकी कोशिश थी कि इजरायली बंधकों की तलाश कर रहे आईडीएफ के जवान उसे बच्चों की रोने की आवाज समझेंगे. जैसे उसके पास आएंगे, बम के धमाके में मारे जाएंगे. इससे पहले की वो अपनी चाल में सफल हो पाते, इजरायल इंटेलिजेंस यूनिट ने इस साजिश का पता लगा के अपने जवानों को अलर्ट कर दिया. इसके बाद बम डिस्पोजल स्क्वायड उन्हें निष्क्रिय किया. इजरायली सेना ने दावा किया है कि हमास गुड़ियों और बच्चों के बैकपैक्स को जानबूझकर एक सुरंग शाफ्ट के पास रखा था, जो एक बड़े टनल नेटवर्क से जुड़ रहा था. इजरायली सेना ने उस इलाके की गहन तलाशी ली और घात लगाकर किए गए हमले के साथ-साथ क्षेत्र में हमास की खुफिया जानकारी और टैंक-रोधी ठिकानों का भी पर्दाफाश किया. गाजा सिटी के अल-मुतासिम बिल्लाह और अल-फराबी स्कूलों में छिपे हुए हमास के आतंकवादियों को भी इजरायल डिफेंस फोर्सेस के जवानों ने गिरफ्तार कर लिया.
टेडी बियर में स्नाइपर राइफल, स्कूल के नीचे टनल नेटवर्क
इससे पहले इजरायली सेना ने हमास की एक खौफनाक साजिश का पर्दाफाश किया था. आईडीएफ ने दावा किया था कि हमास के आतंकियों ने टेडी बियर के अंदर स्नाइपर राइफल और बम छिपाए हुए थे. इन टैडी बियर को लेकर आतंकी आम लोगों के बीच रहे थे. इसके अलावा गाजा के कई स्कूलों और मस्जिदों के नीचे टनल नेटवर्क भी मिला है. इसके जरिए आतंकवादी सुरक्षित आवाजाही करते करते थे. इतना ही नहीं उन्होंने इजरायली सेना की नजर से बचाने के लिए स्कूल में हथियारों का गोदाम बनाकर रखा था.
इजरायली सैनिकों ने अपने ही तीन नागरिकों को मार डाला
गाजा में हमास के सफाए में जुटे इजरायली सैनिकों ने बंधक बनाए गए अपने ही तीन नागरिकों को मार डाला. इजरायली सेना का कहना है कि हमास द्वारा बंधक बनाए गए 28 साल के योतम हैम, 22 साल के समीर तलाल्का और 26 साल के एलोन शमरिज़ को गलती से खतरे के रूप में पहचाने जाने के बाद मार दिया गया. इजरायली सेना ने इस घटना पर अफसोस जाहिर करते हुए कहा है कि इन तीनों को गाजा के उत्तर में मौजूद शेजैया में सैनिकों ने गोली मार दी. इजरायली सेना ने इस घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी है. इजरायली हमलों से लगातार ईरान में तबाही मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान इन हमलों से सबसे ज्यादा ग्रसित है, जहां लोग इन हमलों के बीच डर में रहने को मजबूर है. तेहरान के की इलाकों को इस हमले में निशाना बनाया गया.

ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच जारी संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सख्त प्रतिक्रिया दी है. व्हाइट हाुस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने युद्धविराम पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका बातचीत कर सकता है, लेकिन युद्धविराम पर कोई विचार नहीं है. साथ ही येभी कहा कि जब सामने वालो पक्ष को अमेरिका पूरी तरह से नष्ट कर रहा है तो युद्धविराम नहीं होगा.







