
डॉग के साथ मलाइका अरोड़ा प्लेटाइम, देखकर हंसने लगे बॉडीगार्ड, देखें वीडियो
AajTak
मलाइका इन दिनों सोनी टीवी पर आने वाले डांस शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर 2' को जज कर रही हैं. हाल ही में उन्होंने शो पर कंटेस्टेंट गौरव के साथ ‘बाबू जी जरा धीरे चलो’ और 'छैंया छैंया' पर शानदार डांस भी किया था. जिसके लिये उनकी जमकर तारीफ भी हुई थी. वैसे कहना पड़ेगा कि 48 की उम्र में भी मलाइका ने खुद को जिस तरह मेंटेन किया हुआ है वो वाकई काबिले-ए-तारीफ है.
बॉलीवुड दीवा मलाइका अरोड़ा घर से बाहर कदम रखें और पैपराजी उन्हें कैमरे में कैद न करें भला ऐसा हो सकता है क्या? एक बार फिर पैपराजी ने चुपके-चुपके मलाइका का वीडियो बना सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. फिटनेस फ्रीक मलाइक योग के लिये घर से बाहर निकली हुई थीं. इस दौरान उन्हें फुसुर्त के पलों में एक डॉग के साथ मस्ती करते हुए देखा गया.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












