
डेल्सी रोड्रिग्ज बनीं अंतरिम राष्ट्रपति, वेनेजुएला के सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
AajTak
वेनेजुएला के सुप्रीम कोर्ट ने उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज को देश का अंतरिम राष्ट्रपति नियुक्त किया है.
वेनेजुएला के सुप्रीम कोर्ट के संवैधानिक चैंबर ने शनिवार को आदेश दिया कि उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज देश की कार्यवाहक राष्ट्रपति की जिम्मेदारी संभालेंगी. यह फैसला राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की अनुपस्थिति के मद्देनजर लिया गया है, जिन्हें शनिवार तड़के अमेरिकी बलों द्वारा किए गए एक ऑपरेशन में हिरासत में लिया गया.
अदालत के आदेश में कहा गया, 'डेल्सी रोड्रिग्ज बोलिवेरियन रिपब्लिक ऑफ वेनेजुएला के राष्ट्रपति के पद का दायित्व संभालेंगी, ताकि प्रशासनिक निरंतरता और राष्ट्र की समग्र रक्षा सुनिश्चित की जा सके. अदालत इस मामले पर आगे विचार-विमर्श करेगी, ताकि राज्य की निरंतरता, सरकार के संचालन और राष्ट्रपति की जबरन अनुपस्थिति की स्थिति में राष्ट्रीय संप्रभुता की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए लागू कानूनी ढांचे का निर्धारण किया जा सके.' अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने निकोलस मादुरो को बंदी बनाए जाने के बाद फलोरिडा स्थित अपने घर 'मार-ए-लागो' में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था कि उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज वेनेजुएला के राष्ट्रपति का पदभार संभालेंगी. उन्होंने कहा था, 'अमेरिका निकट भविष्य में वेनेजुएला को मैनेज करेगा और डेल्सी रोड्रिग्ज ने इस देश को फिर से महान बनाने के लिए जो कुछ भी आवश्यक होगा, वह करने की इच्छा व्यक्त की है.'

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.

ईरान UAE के शहरों पर भीषण हमले कर रहा है. दुबई मॉल के आसपास स्थित पुलों पर अब बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है. रात के 11 बजे होने के बावजूद वहां लोग नहीं दिख रहे हैं जो आमतौर पर बहुत भीड़ होती थी. यहां के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले फुटबॉल मैच देखने वालों से भरे रहते थे और जगह कम पड़ जाती थी. लेकिन अब वहां केवल कुछ ही लोग हैं और रेस्टोरेंट के अंदर भी भीड़ बिलकुल नहीं है. बुर्ज खलीफा के पास का इलाका भी पूरी तरह शांत है, जहां कभी शोर शराबा होता था, अब वहां एकदम सन्नाटा है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.








