डेनिम जीन्स-क्रॉप टॉप में किश्वर मर्चेंट ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, वायरल हो रही फोटो
AajTak
एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट जल्द ही एक बच्चे को जन्म देने वाली हैं. इन दिनों किश्वर काफी खुश हैं और वे अपनी खुशी सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दिखा रही हैं. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं.
एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट जल्द ही एक बच्चे को जन्म देने वाली हैं. इन दिनों किश्वर काफी खुश हैं. प्रेग्नेंसी के दौरान आए बेबी बंप को किश्वर जमकर फ्लॉन्ट कर रही हैं. इस दौरान किश्वर और उनके पति सुयश राय सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं. किश्वर ने अपने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह डेनिम जीन्स-क्रॉप टॉप में नजर आ रही हैं और साथ ही में शेड्स भी कैरी किए हुए हैं. आपको बता दें किश्वर की ये तस्वीर संडे की है. उन्होंने पिक्चर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "हैप्पी संडे."More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












