
डेढ़ साल की पुख्ता तैयारी, सुसाइड बॉम्बर और एक चूक... ऐसे बचा भारत का मोस्ट वॉन्टेड आतंकी हाफिज सईद
AajTak
26/11 के गुनहगार को उसी के घर में मारने की सारी तैयारी पूरी हो चुकी थी. प्लान इतना सटीक था कि उसके बचने की कोई गुंजाइश ही नहीं थी. मगर ऐन वक्त पर कोरोना आ गया और कोरोना से हुई एक मौत ने सारा खेल बिगाड़ दिया.
उसने भारत को सबसे ज्यादा जख्म दिए. ये वही है, जो 26/11 के हमले का गुनहगार है. उसी ज़ालिम को उसी के घर में मारने की सारी तैयारी पूरी हो चुकी थी. प्लान इतना सटीक था कि उसके बचने की कोई गुंजाइश ही नहीं थी. मगर ऐन वक्त पर कोरोना आ गया और कोरोना से हुई एक मौत ने सारा खेल बिगाड़ दिया. टारगेट था भारत का मोस्ट वॉन्टेड आतंकी हाफिज सईद. हम आपको बताने जा रहे हैं, उसी नाकाम ऑपरेशन की पूरी कहानी.
ऑपरेशन हाफ़िज़ सईद
इस ऑपरेशन को कहानी आपको सिलसिलेवार तरीके से बताएं, उससे पहले आपको बता दें कि 23 जून 2021 को लाहौर के जौहर टाउन में लश्कर चीफ़ हाफिज़ सईद के घर पर हमला हुआ था. पाकिस्तानी अथॉारिटी ने इल्ज़ाम लगाया था कि हाफि़ज़ सईद को मारने की साज़िश के पीछे भारतीय एजेंसियों का हाथ था. पाकिस्तान ने इस हमले के पीछे बबलू श्रीवस्तव का हाथ होने की भी बात कही थी. हालांकि भारत ने इस आरोप को सरासर ग़लत बताया था. बाद में पाकिस्तान ने इस सिलसिले में कुल पांच लोगों को गिरफ़्तार किया था. जो सभी पाकिस्तानी थे. उनमें से चार को फांसी की सज़ा दी गई है. ये कहानी उसी ऑपरेशन हाफ़िज़ सईद की है. इस ऑपरेशन को पूरा करने में डेढ़ साल का वक्त लगा था.
17 जुलाई 2019 यही वो तारीख थी, जब लश्कर के सरगना हाफिज सईद को पाकिस्तानी ऑथोरिटी ने गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद सईद को जेल भेज दिया गया था. कुछ वक्त बीतने के बाद खबर आई कि हाफिज सईद की गिरफ्तारी अंतर्राष्ट्रीय संगठनों की आंखों में धूल झोंकने की एक कोशिश भर थी. असली खबर ये थी कि हाफिज सईद लाहौर के जौहर टाउन में अपने घर में ही मौजूद था.
साल 2020, दुबई वहां एक मीटिंग होती है. मीटिंग का मकसद था, हाफिज सईद को ठिकाने लगाना. वो भी उसी के घर में. यानी लाहौर के जौहर टाउन में. पर काम मुश्किल था. जौहर टाउन में जिस जगह हाफिज सईद का घर है, वहां तक किसी बाहरी शख्स का पहुंचना लगभग नामुमकिन था. अब यहीं से इस मुश्किल को आसान करने के प्लान की शुरुआत होती है. सबसे पहले दुबई की जेलों में बंद ऐसे पाकिस्तानियों की खोज शुरू होती है, जो हल्के फुल्के जुर्म के मामलों में जेल में बंद हैं. जिनका पाकिस्तान में कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है. तलाश खत्म होती है, नवेद नाम के एक पाकिस्तानी पर.
नवेद को जेल से छुड़ाया ऑपरेशन में शामिल टीम में से एक शख्स जेल में नवेद से मिलता है. ये शख्स खुद को भी पाकिस्तानी बताता है. कुछ मुलाकातों के बाद वो नवेद को जेल से छुड़ा लेता है. अब नवेद उस शख्स के अहसान तले दब जाता है. इसके बाद मौका देखते ही वो शख्स नवेद से कहता है कि तुम पाकिस्तान लौट जाओ और अपना बिजनेस शुरू करो, पार्टनरशिप में. नवेद ऑफर कबूल कर लेता है और पाकिस्तान पहुंच जाता है. डील के हिसाब से बिजनेस में नवेद की हिस्सेदारी 25 फीसदी और ऑपरेशन सईद में शामिल उस शख्स की हिस्सेदारी 75 फीसदी थी.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







