
डेड इकोनॉमी? अमेरिका से दोगुनी तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है भारत, ट्रंप को देखने चाहिए ये आंकड़े
AajTak
ट्रंप का यह पोस्ट भारत पर 25 फीसदी टैरिफ ऐलान के बाद आया है. ट्रंप ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'मुझे इस बात की परवाह नहीं है कि भारत रूस के साथ क्या-क्या करता है, लेकिन वे दोनों मिलकर अपनी 'डेड इकोनॉमी' को और नीचे गिरा सकते हैं.'
डोनाल्ड ट्रंप अपने ही बयान में फंस चुके हैं. उन्होंने भारत और रूस को लेकर सोशल मीडिया पर एक तीखा हमला बोला और इन दोनों देशों की अर्थव्यवस्था को 'Dead' बता दिया. ट्रंप ने कहा कि मुझे इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि भारत रूस के साथ क्या करता है, लेकिन ये देश साथ मिलकर अपनी मरी हुई अर्थव्यवस्था को नीचे की ओर लेकर जा सकते हैं.
ट्रंप का यह पोस्ट भारत पर 25 फीसदी टैरिफ ऐलान के बाद आया है. ट्रंप ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'मुझे इस बात की परवाह नहीं है कि भारत रूस के साथ क्या-क्या करता है, लेकिन वे दोनों मिलकर अपनी 'डेड इकोनॉमी' को और नीचे गिरा सकते हैं.'
स्कॉटिश इतिहासकार और भारत इतिहासकार विलियम डेलरिम्पल ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे का खंडन किया है. उन्होंने कहा कि भारत एक 'Dead Economy'नहीं, बल्कि अमेरिका से दोगुनी रफ्तार से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है. उन्होंने आंकड़े भी शेयर किए हैं, जो दिखाता है कि भारत अमेरिका से आगे निकल चुका है.
अमेरिका से तीन गुना तेजी से बढ़ेगी भारत की अर्थव्यवस्था डेलरिम्पल ने गुरुवार को कहा कि वास्तव में भारत की अर्थव्यवस्था 'डेड' होने से कोसों दूर है, बल्कि पिछले साल अमेरिका की तुलना में दोगुनी तेजी से बढ़ी है और इस साल अमेरिका की तुलना में तीन गुना तेजी से बढ़ने का अनुमान है. इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) के नए वर्ल्ड इकोनॉमिक आंकड़ा डेलरिम्पल की बातों को सपोर्ट करता है.
आंकड़ों में देखें भारत कितनी तेजी से बढ़ रहा? IMF के मुताबिक, भारत की अर्थव्यवस्था 2025 और 2026 दोनों में 6.4% की दर से बढ़ने का अनुमान है, जबकि अमेरिका की इकोनॉमी ग्रोथ 1.9% और 2% रहने का अनुमान है. कैलेंडर वर्ष के दौरान भारत के 2025 में 6.7% की ग्रोथ होने का अनुमान है.
IMF के अनुसंधान विभाग के प्रमुख डेनिज इगन ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि वास्तव में हमारी ग्रोथ दर काफी स्थिर है. संशोधित भारतीय अनुमानों में अप्रैल के अपडेट की तुलना में 2025 के लिए 0.2 प्रतिशत अंकों की ग्रोथ और 2026 के लिए 0.1 प्रतिशत अंकों की ग्रोथ दर्ज की गई है.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.






