
डेटा लीक से हैं परेशान? Facebook से अपना डेटा डाउनलोड करके ऐसे करें डिलीट
AajTak
Facebook से फिर से यूजर्स के पर्सनल डेटा लीक की बात सामने आई है. कई यूजर्स Facebook अकाउंट को हमेशा के लिए डिलीट करना चाहते हैं. यहां दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो कर आप Facebook को डिलीट कर सकते हैं.
Facebook से फिर से यूजर्स के पर्सनल डेटा लीक की बात सामने आई है. रिपोर्ट्स के अनुसार एक लीकर ने दावा किया है कि वो 53 करोड़ से अधिक Facebook यूजर्स के डेटा को ऑनलाइन फ्री में दे रहा है. इन डेटा में यूजर्स के फोन नंबर, फेसबुक आईडी, पूरा नाम, लोकेशन, बर्थडे, बायो और कुछ केस में इमेल एड्रेस तक शामिल है. Facebook के इस लीक से एक बार फिर इसपर सवाल खड़े हो गए हैं. इससे पहले भी Facebook पर कई बार डेटा लीक के आरोप लगे है. Facebook ने नए डेटा लीक पर सफाई दी है कि ये साल 2019 का ही डेटा लीक है. इस डेटा लीक में किसी भी नए यूजर्स के डेटा को लीक नहीं किया गया है. इन बातों में कितनी सच्चाई है ये तो जांच के बाद ही पता चलेगा. इन नए Facebook लीक के बाद यूजर्स एक बार फिर से बहस कर रहे हैं कि Facebook जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म कितने सिक्योर हैं. सोशल मीडिया की लोगों को कितनी जरूरत है. कई लोग Facebook से अपना अकाउंट डिलीट करना चाहते हैं. हम यहां आपको Facebook से अपना डेटा डाउनलोड करके अकाउंट हमेशा हमेशा के लिए कैसे डिलीट करें वो स्टेप्स बता रहे हैं.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












