
डिलीवरी से पहले करीना को मिले गिफ्ट्स, फैंस अंदाजा लगा रहे लड़का या लड़की
AajTak
मालूम हो कि करीना की डिलीवरी से पहले ही उनके दूसरे बच्चे के लिए तोहफे आने शुरू हो गए हैं. सोशल मीडिया पर करीना के ढेरों फैन पेज हैं जिन पर इस बारे में अपडेट दिए जा रहे हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान दूसरी बार मां बनने जा रही हैं और फैन्स उनके दूसरे बच्चे के वेलकम को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें आनी शुरू हो गई हैं कि करीना अस्पताल में एडमिट हैं और किसी भी वक्त अपने बच्चे को जन्म देंगी. हालांकि करीना की लगातार अपडेट हो रहीं सोशल मीडिया पोस्ट और इंस्टा स्टोरी इस बात का सबूत हैं कि वह अभी भी अपने घर पर ही हैं. मालूम हो कि करीना की डिलीवरी से पहले ही उनके दूसरे बच्चे के लिए तोहफे आने शुरू हो गए हैं. सोशल मीडिया पर करीना के ढेरों फैन पेज हैं जिन पर इस बारे में अपडेट दिए जा रहे हैं. हम यहां पर आपको करीना के घर का वो वीडियो दिखा रहे हैं जिसमें करीना का स्टाफ उनके लिए आए भारी भरकम तोहफों को उठाकर उनके घर पर पहुंचा रहा है.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












