
डिलीवरी के बाद घर लौटीं Sonam Kapoor, बेटे को टकटकी लगाए देखते रहे आनंद आहूजा, पूजा का Video वायरल
AajTak
न्यूलीबॉर्न बच्चे के साथ सोनम कपूर घर लौट आई हैं. सोनम और आनंद का घर के अंदर पहुंचने के बाद का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बच्चे का वेलकम करते हुए पूजा हो रही है. बच्चे को गोद में आनंद आहूजा ने पकड़ा है. वहीं सोनम पति आनंद के बगल में खड़ी हैं. ये वीडियो वायरल है.
बॉलीवुड डीवा सोनम कपूर 20 अगस्त को मां बनी थीं. शुक्रवार को सोनम कपूर और आनंद आहूजा अपने न्यूलीबॉर्न बेबी के साथ घर लौटे हैं. कपल की तस्वीरें सामने आई हैं. एक वीडियो भी वायरल है जिसमें सोनम और आनंद के बच्चे का वेलकम किया जा रहा है.
सोनम कपूर के बच्चे का हुआ वेलकम
अस्पताल से घर जाते वक्त सोनम कपूर को गाड़ी में बैठे हुए कैप्चर किया गया. हालांकि, एक्ट्रेस और बच्चे का चेहरा सामने नहीं आया. सोनम और आनंद का घर के अंदर पहुंचने के बाद का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बच्चे का वेलकम करते हुए पूजा हो रही है. बच्चे को गोद में आनंद आहूजा ने पकड़ा है. वहीं सोनम पति आनंद के बगल में खड़ी हैं.
बेटे से नहीं हट रहीं आनंद आहूजा की नजरें
जो वीडियो सामने आया है उसमें आनंद आहूजा का जेस्चर देखने लायक है. वो अपने बच्चे को निहारे जा रहे हैं. मानो बच्चे की क्यूटनेस देखकर उनका मन ही नहीं भर रहा. वे अपने बच्चे को टकटकी लगाए देखे जा रहे हैं और मुस्कुरा रहे हैं. सोनम कपूर का चेहरा वीडियो में भी नजर नहीं आया है. सोनम और आनंद दोनों ही व्हाइट आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे.
कपूर परिवार में खुशियों का माहौल

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












