
डिलीवरी के बाद कुछ ऐसी नजर आईं करणवीर बोहरा की पत्नी, फोटो शेयर कर बोलीं- सबसे ग्लैमरस
AajTak
टीजे लिखती हैं- '17 दिसंबर 2020...ये हम हैं......बेबी को 22 घंटे ही हुए थे, एक दिन भी नहीं हुआ था. ये हॉस्पिटल की मेरी अब तक की सबसे ग्लैमरस फोटो है. मैंने कई मॉम्स की हॉस्पिटल वाली फोटोज सोशल मीडिया पर देखी है....मुझे भी लगा कि काश थोड़ी मेहनत कर ली होती.'
करणवीर बोहरा और उनकी पत्नी टीजे सिद्धू पिछले साल अपनी तीसरी बेटी के पेरेंट्स बने हैं. उनके लिए तीसरे बच्चे का जन्म किसी जश्न से कम नहीं था. टीजे ने कई दफा बेटी के जन्म को लेकर बातें भी साझा की है. अब उन्होंने डिलीवरी रूम से अपनी फोटो शेयर कर उसे अब तक की उनकी सबसे ग्लैमरस हॉस्पिटल फोटो बताई है.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












