
'डियर हसबैंड, दूसरी जगह बिजी हो तो...', यूएई PM की बेटी ने इंस्टाग्राम पर लिखा तलाक, तलाक, तलाक
AajTak
यूएई के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की बेटी शेखा माहरा बिन्त ने इंस्टाग्राम पर अपने पति शेख मना बिन मोहम्मद बिन राशिद बिन माना से तलाक का ऐलान करते हुए कहा कि प्यारे पति, जैसा कि आप अन्य लोगों के साथ व्यस्त होंगे. इस बीच मैं हमारे तलाक का ऐलान करती हूं.
दुबई के शासक और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की बेटी ने सोशल मीडिया पर तलाक का ऐलान किया है. मकतूम की बेटी शेखा माहरा बिन्त ने दो महीने पहले ही बेटी को जन्म दिया था.
मकतूम की बेटी शेखा माहरा बिन्त ने इंस्टाग्राम पर अपने पति शेख मना बिन मोहम्मद बिन राशिद बिन माना अल मकतूम से तलाक का ऐलान करते हुए कहा कि प्यारे पति, जैसा कि आप अन्य लोगों के साथ व्यस्त होंगे. इस बीच मैं हमारे तलाक का ऐलान करती हूं. मैं आपको तलाक देती हूं. मैं आपको तलाक देती हूं और मैं आपको तलाक देती हूं. ध्यान रखना. आपकी पूर्व पत्नी.
बता दें कि 1994 में पैदा हुआ माहरा ने बीते साल 27 मई को शेख मना बिन से निकाह किया था. उन्होंने निकाह के पांच महीने बाद उन्होंने अपने गर्भवती होने की जानकारी भी सोशल मीडिया पर साझा की थी. उन्होंने अपने अल्ट्रासाउंड स्कैन की तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए कहा थाै कि केवल हम तीन.
लेकिन अब तलाक का ऐलान करने के बाद उन्होेने बेटी के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए कहा है कि सिर्फ हम दो. उन्होंने अपनी बेटी का नाम हिंद रखा है.
बता दें कि यूएई के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम ने हाल ही में अपनी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल किया था. उन्होंन अपने बेटे अमीरात के युवराज को यूएई का रक्षा मंत्री नियुक्त किया था. इसके अलावा उन्होंने कई और मंत्रालय में फेरबदल की घोषणा की थी.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.








