
डिप्रेशन से जूझ चुके कपिल शर्मा, बोले- भला हो मीडिया का जो इस बात को लिखा
AajTak
टीवी की दुनिया के कपिल शर्मा सबसे पॉपुलर कॉमेडियन्स में से एक हैं. उनकी रीच केवल एक मीडियम तक ही सीमित नहीं रही. इन्होंने टीवी के साथ फिल्मों में भी हाथ आजमाया. इसके अलावा यह ओटीटी की दुनिया में भी कदम रखने जा रहे हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में कपिल शर्मा ने बताया कि वह साल 2017-18 में डिप्रेशन का शिकार हुए थे, जिसकी जानकारी उन्हें मीडिया में आई रिपोर्ट्स से मिली थी.
टीवी की दुनिया के कपिल शर्मा सबसे पॉपुलर कॉमेडियन्स में से एक हैं. उनकी रीच केवल एक मीडियम तक ही सीमित नहीं रही. इन्होंने टीवी के साथ फिल्मों में भी हाथ आजमाया. इसके अलावा यह ओटीटी की दुनिया में भी कदम रखने जा रहे हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में कपिल शर्मा ने बताया कि वह साल 2017-18 में डिप्रेशन का शिकार हुए थे, जिसकी जानकारी उन्हें मीडिया में आई रिपोर्ट्स से मिली थी. अगर मीडिया में यह बात न लिखी जाती तो शायद कपिल को पता ही नहीं चलता कि वह डिप्रेशन की समस्या से जूझ रहे हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












