
डिजिटल डेब्यू करने जा रहे एक्टर रणबीर कपूर? पढ़ें डिटेल्स
AajTak
रणबीर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो आलिया भट्ट के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे. इस फिल्म में आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन जैसे स्टार्स उनके अपोजिट रोल में हैं. फिल्म को अयान मुखर्जी बना रहे हैं. करण जौहर इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं.
रणबीर कपूर इंडस्ट्री के वर्सेटाइल एक्टर्स में से एक हैं. बॉलीवुड में पिछली बार उन्हें राजकुमार हिरानी की फिल्म संजू में देखा गया था. ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी. रणबीर की एक्टिंग ने फैंस के दिलों में खास जगह बना ली. अब खबरें हैं कि रणबीर डिजिटल डेब्यू के लिए पूरी तरह तैयार हैं. खबरें हैं कि वो 'ऐसा वैसा प्यार' नाम के प्रोजेक्ट में नजर आएंगे.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












