
डायबिटीज से पीड़ित 65 प्रतिशत पुरुषों की सेक्स लाइफ पर मंडरा रहा खतरा, कहीं टूट ना जाए पिता बनने का सपना
AajTak
एक नई रिसर्च में यह दावा किया गया है कि डायबिटीज से पीड़ित लगभग 65 फीसदी पुरुष खराब सैक्शुअल से पीड़ित होते हैं. इन पुरुषों को डायबिटीज की वजह से इरेक्टाइल डिसफंक्शन (ED) की दिक्कत होती है. इस आम लेकिन गंभीर बीमारी से बचने के लिए इसका समय रहते पता लगाना और नियंत्रण में लेना बेहद जरूरी है.
डायबिटीज भारत समेत दुनिया भर में तेजी से फैल रही एक सामान्य लेकिन बेहद खतरनाक बीमारी है. इसकी भयावह होने का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ये हार्ट डिसीस, हार्ट अटैक, स्ट्रोक और कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों को पैदा करती है. 2008-2020 के एक सरकारी सर्वे में पाया गया कि भारत में करीब 11% आबादी डायबिटीज से पीड़ित है. यानी भारत की कुल जनसंख्या का इतना बड़ा हिस्सा डायबिटीज की चपेट में है और अगले 20 सालों में डायबिटीज पीड़ितों की यह संख्या करीब दोगुनी होने की उम्मीद है.
इस बीच डायबिटीज के पुरुषों पर पड़े वाले गंभीर प्रभावों को लेकर हुए एक वैश्विक अध्ययन में यह पाया गया है कि डायबिटीज पुरुषों में इरेक्टाइल डिस्फंक्शन (ED) का रिस्क पैदा करती है और उनकी सेक्शुअल हेल्थ को बर्बाद कर सकती है यानी एक तरह से उन्हें नपुंसक बना सकती है.
रिसर्च में किया गया ये दावा
इंग्लैंड स्थित बायोमेड सेंट्रल (बीएमसी) पब्लिक हेल्थ जर्नल में प्रकाशित एक हालिया अध्ययन में मधुमेह रोगियों में इरेक्टाइल डिसफंक्शन (ED) के मौजूदा खतरे और इससे जुड़े जोखिम कारकों की जानकारी दी गई है. साथ ही बताया गया है कि दुनिया भर में डायबिटीज से पीड़ित 65.8 प्रतिशत पुरुष ED से जूझ रहे हैं.
इरेक्टाइल डिसफंक्शन की स्थिति में पुरुषों के लिए यौन संबंध बनाना और यौन संतुष्टि पाना मुश्किल हो जाता है.
रिसर्च में बताया गया कि यह बीमारी बेहद खतरनाक और शरीर के अलग-अलग अंगों पर अलग तरह से असर करती है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












