
डांस दीवाने 3: माधुरी संग दिखेगा रेखा का खास बॉन्ड, Kiss करते हुए फोटो वायरल
AajTak
माधुरी और रेखा की ये फोटो शानदार है. ऐसे मोमेंट्स कम ही कैप्चर होते हैं. रेखा तस्वीर में माधुरी के गाल पर किस करते हुए पोज दे रही हैं. एक स्टेज पर माधुरी और रेखा को देखना फैंस के लिए ट्रीट होगी. रेखा के आने से शो में डबल धमाल होने वाला है. फैंस लेजेंडरी रेखा के शो में आने को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं.
दिग्गज अदाकारा और बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी रेखा इस वीकेंड रियलिटी शो डांस दीवाने के सेट पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी. रेखा के आने से डांस दीवाने के सेट पर चलेगा सिलसिला दीवानगी का. रेखा शो में आकर दीवानगी का उत्सव मनाएंगी.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












