
डब्बू रतनानी के लिए बिग बॉस फेम शहनाज गिल का फोटोशूट, दिखा गॉर्जियस लुक
AajTak
डब्बू रतनानी के लिए कराया गया शहानाज का फोटोशूट जबरदस्त चर्चा में है. इससे पहले शहनाज का बॉसी लुक सामने आया था. अब शहनाज ने काफी कूल लुक में फोटोशूट कराया है. व्हाइट शर्ट और कलरफुल ट्राउजर में शहनाज गॉर्जियस दिखीं.
पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस शहनाज गिल लाइमलाइट में आने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं. शहनाज का नाम अक्सर ट्विटर पर ट्रेंड करता है. उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है. शहनाज गिल को बिग बॉस 13 से पॉपुलैरिटी मिली. अब शहनाज गिल ने बॉलीवुड के फेमस फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के लिए फोटोशूट कराया है. शहनाज ने डब्बू रतनानी के कैलेंडर शूट में डेब्यू कर लिया. है.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












