
ठाणे: आयुर्वेदिक दवा बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, बाल-बाल बचे वर्कर्स
AajTak
ठाणे के पोखरान में आयुर्वेदिक दवा बनाने वाली एक फैक्ट्री में आग लग गई. इस कारण फैक्ट्री में रखी मशीनें जलकर खाक हो गईं. हालांकि, इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है. फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है.
महाराष्ट्र के ठाणे में आयुर्वेदिक दवा बनाने वाली एक फैक्ट्री में अचानक से आग लग गई. इस कारण वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया. घटना रविवार अल सुबह 4 बजकर 10 मिनट की है. गनीमत ये रही कि आगजनी की घटना में कोई जनहानि नहीं हुई.
जानकारी के मुताबिक, पोखरान रोड नंबर-1 इलाके में स्थित आयुर्वेदिक दवा बनाने वाली फैक्ट्री अचानक से आग की चपेट में आ गई. इस कारण फैक्ट्री में मौजूद मजदूर जान बचाने के लिए बाहर की ओर भागे. तुरंत फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट को इसकी सूचना दी गई.
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया. गनीमत ये रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई. लेकिन फैक्ट्री में रखी मशीनें जलकर खाक हो गईं. आग कैसे लगी इसका अभी पता नहीं लग पाया है. ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन कक्ष के प्रमुख यासिन तड़वी ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है. आग पर काबू पा लिया गया है.
शुक्रवार को ठाणे के अलावा मुंब्रा इलाके में आग लगने से एक लकड़ी मार्ट और तीन कमर्शियल यूनिट्स जल कर रख हो गए थे. आग भले ही बड़ी थी लेकिन घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. नगर निगम अधिकारियों ने ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि आग लगने की जानकारी मिलने के बाद हमारी टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया. लकड़ी मार्ट में आग लगने के कारण आग बुझाने में थोड़ी मशक्कत करनी पड़ी लेकिन आग पर काबू पा लिया गया. लेकिन आग में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







