
ट्रोल्स के निशाने पर Deepika Padukone, यूजर्स बोले- अपना पर्स भी नहीं उठाया जाता?
AajTak
दीपिका का स्टाइल स्टेटमेंट तो एकदम ऑन प्वॉइंट था, लेकिन यूजर्स ने एक्ट्रेस की मास्क और पर्स न पकड़ने को लेकर जमकर क्लास लगाई. एक यूजर ने लिखा, "क्या यह अपना पर्स भी खुद कैरी नहीं कर सकती और ना ही इसने मास्क लगाया हुआ है."
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, फिल्म 'गहराइयां' को लेकर सुर्खियों में आई हुई हैं. फिल्म सक्सेसफुल रही है. ऑडियन्स और क्रिटिक्स से भी इसे सराहना मिली है. फिल्म की सक्सेस का जश्न मनाने के लिए दीपिका पादुकोण परिवार से मिलने बैंगलुरु गई हैं. इस दौरान वह ब्लू जैगिंग्स और ओवरसाइज जैकेट में नजर आईं. इसके साथ ही दीपिका ने व्हाइट हील्स कैरी की हुई थीं. कोरोना काल में हर किसी को मुंह पर मास्क लगाना अनिवार्य है, लेकिन दीपिका ने एयरपोर्ट पर एंट्री करते हुए मास्क नहीं लगाया हुआ था. साथ ही अपना पर्स भी नहीं पकड़ा हुआ था. इस बात को लेकर एक्ट्रेस ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












