
'ट्रेड डील आज की रियलिटी, लेकिन हमारी पॉलिसी इंडिया फर्स्ट', BT Mindrush में बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर
AajTak
ट्रेड एग्रीमेंट्स पर बातचीत करते हुए एस. जयशंकर ने कहा कि भारत सरकार वर्तमान में तीन महत्वपूर्ण वार्ताओं में लगी हुई है, जिसमें संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ बातचीत भी शामिल है.
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बिजनेस टुडे माइंडरश 2025 कार्यक्रम में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर चल रही बातचीत पर भी बातचीत की. संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रेसिप्रोकल टैरिफ की धमकी के बाद, केंद्र सरकार ने बार-बार दोहराया है कि भारत के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी और आश्वासन दिया है कि इस मुद्दे पर अमेरिका के साथ बातचीत चल रही है.
ट्रेड एग्रीमेंट्स पर बातचीत करते हुए एस. जयशंकर ने कहा कि भारत सरकार वर्तमान में तीन महत्वपूर्ण वार्ताओं में लगी हुई है, जिसमें संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ बातचीत भी शामिल है. उन्होंने कहा, 'वैश्विक आर्थिक भागीदारी की बात करें तो व्यापार समझौतों ने हमेशा ही महत्वपूर्ण स्थान रखा है. यह अब और भी अधिक सच है, एक ऐसी वास्तविकता जिसे भारत को पहचानना चाहिए. वर्तमान में, हम विशेष रूप से तीन महत्वपूर्ण वार्ताओं में लगे हुए हैं, जिनमें- यूरोपीय संघ और यूनाइटेड किंगडम के साथ मुक्त व्यापार समझौता (फ्री ट्रेड एग्रीमेंट) और संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौता (बाइलेटरल ट्रेड एग्रीमेंट) शामिल है. इसी सप्ताह हमने न्यूजीलैंड के साथ भी बातचीत शुरू की है. कुछ अन्य चीजें भी पाइपलाइन में हैं.'
यह भी पढ़ें: 'पश्चिमी देशों का पसंदीदा था चीन, भारत की करते थे आलोचना', BT Mindrush में बोले विदेश मंत्री एस. जयशंकर
उन्होंने आगे एक्शन वर्सेज इनैक्शन की कीमत को तौलने की आवश्यकता पर बल दिया, विशेष रूप से तब जब बात भारत की संवेदनशील प्रौद्योगिकियों तक पहुंच की हो. उन्होंने कहा, 'वर्तमान अनिश्चित और अस्थिर दुनिया में, यह आवश्यक है कि हम ऐसे प्रयासों के मूल्य को समझें. हमें उनकी लागत और लाभ का सावधानीपूर्वक आकलन करना होगा, साथ ही एक्शन वर्सेज इनैक्शन की कीमत का भी आकलन करना होगा. ऐसी समझ के अतिरिक्त लाभ भी हो सकते हैं, विशेष रूप से संवेदनशील प्रौद्योगिकियों में.' एस जयशंकर ने यह भी आश्वासन दिया कि भारत हमेशा 'इंडिया फर्स्ट' की नीति का पालन करेगा.
विदेश मंत्री ने कहा, 'भारत इस संबंध में स्पष्ट रूप से इंडिया फर्स्ट की नीति अपनाएगा, जिसका लक्ष्य विकसित भारत होगा. हमारे पहले के अधिकांश एफटीए एशियाई अर्थव्यवस्थाओं के साथ हैं, जिनमें से कई प्रतिस्पर्धी चरित्र के हैं. खाड़ी और पश्चिमी अर्थव्यवस्थाओं को शामिल करके समग्र संतुलन का परिचय देना न केवल आर्थिक रूप से भी तर्कसंगत है, बल्कि रणनीतिक भी है.' विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को कहा था कि भारत पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार समझौते पर पहुंचने के लिए अमेरिकी प्रशासन के साथ विभिन्न स्तरों पर बातचीत कर रहा है.
यह भी पढ़ें: क्या बैंकॉक में मोहम्मद यूनुस से मिलेंगे PM मोदी? बांग्लादेश के अनुरोध पर ये बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










