
ट्रेडिशनल आउटफिट में दिखा Janhvi Kapoor का जलवा, देखें PHOTOS
AajTak
परफेक्ट आउटफिट और मेकअप के साथ जाह्नवी की प्यारी सी मुस्कान ने उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिये हैं. एक्ट्रेस की ये अदा लोगों को खूब पसंद आ रही है. जाह्नवी के लेटेस्ट फोटोशूट में उन्होंने नेचुरल ग्लॉसी मेकअप किया है, जो उन पर काफी सूट कर रहा है.
इन दिनों बॉलीवुड डीवा जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव दिखाई दे रही हैं. आये दिन वो इंस्टाग्राम स्टोरीज और फोटोज शेयर करती रहती हैं. फैंस भी जाह्नवी की हर पोस्ट को खूब प्यार देते हैं.
जाह्नवी ने अपने इंस्टा अकाउंट पर लेटेस्ट फोटोशूट की फोटोज शेयर की हैं. तस्वीरों में वो बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस नजर आ रही हैं. फोटोज में जाह्नवी ब्राउन कलर का लहंगा पहने अपना जलवा बिखरेती दिखाई दे रही हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












