
ट्रूडो के इस फैसले से किसे ज्यादा नुकसान? खुद फंसेगा कनाडा... भारत का कुछ नहीं बिगड़ेगा
AajTak
इस साल के आखिर तक भारत-कनाडा के बीच व्यापारिक डील पूरी होने की उम्मीद थी. लेकिन अब भारतीय राजनयिक के निष्कासन के ट्रूडो के फैसले ने इस उम्मीद पर पानी फेर दिया है.
भारत (India) और कनाडा (Canada) के रिश्तों में खालिस्तान को लेकर तल्खी बढ़ती जा रही है. जस्टिन ट्रूडो के पीएम पद पर बने रहने तक अब भारत कनाडा के साथ द्विपक्षीय व्यापार की बातचीत का रास्ता भी बंद करने से परहेज नहीं करेगा. इससे पहले भी सरकार ने खालिस्तान समर्थकों पर कनाडाई सरकार के रुख पर चिंता जताई थी. लेकिन इससे अलग हटकर भारत ने व्यापार को राजनीति से अलग करने को तरजीह दी थी. कनाडाई पीएम के जी-20 के दौरान दिल्ली आने पर भी सरकार ने साफतौर पर अपनी चिंताएं ट्रूडो को बता दी थीं.
लेकिन सोमवार को संसद में कनाडाई पीएम के बयान के बाद माना जा रहा है कि 2025 तक जारी जस्टिन ट्रूडो के कार्यकाल के दौरान भारत का अब कनाडा के साथ बातचीत की टेबल पर वापस आना मुश्किल है. हालांकि ट्रूडो ने मंगलवार को अपना रुख नरम करते हुए सफाई दी थी कि वो इस मुद्दे को और 'उकसाना या बढ़ाना' नहीं चाहते हैं.
क्या अटक गई भारत-कनाडा की ट्रेड डील? इसके बावजूद अब भारत-कनाडा की ट्रेड डील अटकना तय लग रहा है. दोनों देशों के बीच व्यापार वार्ता काफी समय से चल रही है जिसमें हाल के समय में तेजी भी आई थी. इसके बाद 2023 के आखिर तक भारत-कनाडा के बीच व्यापारिक डील पूरी होने की उम्मीद थी. लेकिन अब भारतीय राजनयिक के निष्कासन के ट्रूडो के फैसले ने इस उम्मीद पर पानी फेर दिया है.
हालांकि इस डील के अटकने से भारत से ज्यादा नुकसान कनाडा को होगा, क्योंकि भारत के लिए कनाडा के साथ व्यापार समझौते से होने वाले फायदे सीमित हैं. इसकी वजह है कि निर्यात के एक बड़े हिस्से पर ज्यादा टैक्स नहीं लगता है. कपड़ों से जुड़े सीमा शुल्क में कटौती का इस ट्रेड डील से अनुमान था, जिससे भारतीय निर्यात को फायदा मिलता. इसके अलावा प्रोफेशनल्स और स्टूडेंट्स की आवाजाही के मामले में भी ट्रेड डील से फायदा मिल सकता है. वहीं कनाडा के लिए, डेयरी और कृषि उत्पाद प्रमुख एरिया थे.
कनाडा को ट्रेड डील अटकने से ज्यादा नुकसान इस तरह दोनों पक्ष द्विपक्षीय व्यापार को बेहतर बनाने के लिए एक डील पर काम करने में लगे हुए थे. अनुमान है कि पिछले साल भारत-कनाडा व्यापार 8.2 अरब डॉलर का था. इसमें कनाडा भारत का 35वां सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार था. वैसे दोनों देशों के बीच व्यापार समान रूप से संतुलित है. कनाडाई पेंशन फंडों के लिए भारत हमेशा से निवेश के लिहाज से आकर्षण रहा है. कनाडा के पेंशन फंड CPPIB ने भारत में करीब 1.21 लाख करोड़ का निवेश किया हुआ है. ये निवेश लॉन्ग टर्म को ध्यान में रखकर किया गया है. इसके अलावा ब्रुकफील्ड और कनवरजेंट फाइनेंस का भी भारत में अच्छा खासा निवेश है.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







