
ट्रीटमेंट कराने आई महिला कस्टमर की ₹31 लाख की डायमंड रिंग स्टाफ ने चुराई, चेकिंग के डर से कमोड में फेंक दी
AajTak
Hyderabad: हैदराबाद से चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है. चोरी पकड़े जाने के डर से घबराई महिला ने 30.69 लाख रुपये की हीरे की अंगूठी को टॉयलेट के कमोड में फ्लश कर दिया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है.
हैदराबाद के एक स्किन एंड हेयर क्लिनिक स्टाफ ने महिला कस्टमर की 30.69 लाख रुपये की हीरे जड़ित अंगूठी चुरा ली और पकड़े जाने के डर से उसे टॉयलेट के कमोड में बहा दिया. पुलिस ने प्लंबर की मदद से कमोड को जोड़ने वाली पाइपलाइन से अंगूठी बरामद कर ली और बाद में आरोपी महिला कर्मचारी को चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस के अनुसार, एक महिला पिछले हफ्ते शहर के पॉश इलाके जुबली हिल्स स्थित बाल और त्वचा रोग क्लिनिक में गई थी. चेकअप के क्रम में महिला ने अपनी अंगूठी को सामने रखी मेज पर रख दिया था. इसके बाद महिला अंगूठी उठाना भूल गई और अपने घर पहुंच गई. जब उसे एहसास हुआ कि वह क्लिनिक में अपनी अंगूठी भूल आई है, तो वह भागी-भागी वापस पहुंची और उसने कर्मचारियों से पूछताछ की. लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया. बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई.
पुलिस के डर से कमोड में बहा दी अंगूठी
पुलिस ने भी कर्मचारियों से पूछताछ की. लेकिन कोई सफलता नहीं मिली. इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाई तो एक महिला कर्मचारी (जिसने अंगूठी उठाई थी) ने कबूल किया कि उसने अंगूठी चुराई थी और अपने पर्स में रख ली थी. लेकिन बाद में पुलिस के डर से अंगूठी को क्लिनिक में स्थित वॉशरूम के कमोड में फ्लश कर दिया था.
प्लंबर की मदद से खोज ली
कमोड में कीमती अंगूठी बहा देने की बात सुनते ही पुलिस के होश उड़ा गए. आनन-फानन में प्लंबर को बुलाया गया और पाइपलाइन को खोलकर अंगूठी की खोजबीन शुरू की गई. हालांकि, प्लंबर की मेहनत रंग लाई और हीरे की अंगूठी मिल गई.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












