
ट्रंप से फरियाद, कराची-लाहौर का 'आसमान लॉक'... पाकिस्तान में भारत के हमले का खौफ चरम पर!
AajTak
पाकिस्तान ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए 1 मई से 31 मई तक कराची और लाहौर के हवाई क्षेत्र (एयरस्पेस) के कुछ हिस्सों को हर दिन सुबह 4 बजे से 8 बजे तक बंद रखने का फैसला किया है. इस बारे में NOTAM (Notice to Airmen) जारी किया गया है.
पाकिस्तान और भारत के बीच बढ़ते तनाव के बीच पड़ोसी मुल्क की बौखलाहट अब खुलकर सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान की सेना के दबाव में अमेरिका में पाक राजदूत रिजवान सईद शेख ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से संपर्क कर भारत के साथ तनाव को कम करने में मदद की गुहार लगाई है. यह कदम ऐसे वक्त पर उठाया गया है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना को कार्रवाई करने की 'खुली छूट' दे दी है. यानी सेना तय करेगी कि जवाब कब, कहां और कैसे दिया जाए.
एयरस्पेस पर पाबंदी, एयरपोर्ट हाई अलर्ट पर
पाकिस्तान ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए 1 मई से 31 मई तक कराची और लाहौर के हवाई क्षेत्र (एयरस्पेस) के कुछ हिस्सों को हर दिन सुबह 4 बजे से 8 बजे तक बंद रखने का फैसला किया है. इस बारे में NOTAM (Notice to Airmen) जारी किया गया है.
पीओके की सभी उड़ानें रद्द
हालांकि, पाकिस्तान की नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (CAA) का कहना है कि यह पाबंदी वाणिज्यिक उड़ानों को ज्यादा प्रभावित नहीं करेगी. उड़ानों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा. इस फैसले से एक दिन पहले पाकिस्तान की राष्ट्रीय एयरलाइन ने गिलगित, स्कार्दू और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के उत्तरी क्षेत्रों की सभी उड़ानें सुरक्षा कारणों से रद्द कर दी थीं.
पाकिस्तान को सता रही जवाबी सैन्य कार्रवाई की चिंता 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे. इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है. पाकिस्तान को भारत के जवाबी सैन्य कार्रवाई की आशंका सता रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










