
ट्रंप से नजदीकी के कारण छिन जाएगी एलन मस्क की नागरिकता? नाराज हुआ कनाडा
AajTak
एलन मस्क के पास तीन देशों की नागरिकता है जिसमें एक कनाडा भी शामिल है. लेकिन कनाडा में मस्क की नागरिकता वापस लेने को लेकर एक याचिका लाई गई है जिस पर 250,000 से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर किया है.
एलन मस्क को कनाडा में नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है. 250,000 से अधिक कनाडाई नागरिकों और निवासियों ने एक संसदीय याचिका पर हस्ताक्षर किए हैं जिसमें कनाडा से एलन मस्क की नागरिकता और पासपोर्ट रद्द करने का आग्रह किया गया है. याचिकाकर्ताओं का दावा है कि मस्क का अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ संबंध 'कनाडा के राष्ट्रीय हित के खिलाफ' है. ट्रंप अगले महीने से कनाडा से खरीदे जीने वाले सभी सामानों पर 25% टैरिफ लगाने की योजना बना रहे हैं. साथ ही उन्होंने कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने का प्रस्ताव दिया था जिससे कनाडा नाराज है.
टेक अरबपति एलन मस्क दक्षिण अफ्रीका, कनाडा और अमेरिका के नागरिक है. जनवरी से शुरू हुए ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में मस्क उनके सबसे प्रमुख सहयोगियों में से एक बन गए हैं.
याचिका में दावा किया गया है कि 'उन्होंने (मस्क ने) हमारे चुनावों को प्रभावित करने के लिए अपनी संपत्ति और शक्ति का इस्तेमाल किया है. अब वह एक विदेशी सरकार के सदस्य बन गए हैं जो कनाडा की संप्रभुता को मिटाने की कोशिश कर रही है.'
याचिका की खबर सामने आने के बाद मस्क ने अपने सोशल मीडिया नेटवर्क एक्स पर लिखा, 'कनाडा एक वास्तविक देश नहीं है.'
याचिका में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से मांग की गई है कि वो एलन मस्क की दोहरी नागरिकता को रद्द करें और कनाडा का उनका पासपोर्ट तुरंत प्रभाव से रद्द करें.
अमेरिकी न्यूज नेटवर्क सीएनएन से बात करते हुए एक एक्पसर्ट ने बताया कि मस्क को कनाडा की नागरिकता कानूनी रूप से मिली है जिसे ट्रूडो की सरकार रद्द नहीं कर सकती.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










