
ट्रंप प्रशासन ने इजरायल को 6.4 अरब डॉलर के हथियार बेचने का प्रस्ताव रखा, गाजा पर हमले तेज
AajTak
6.4 अरब डॉलर के हथियार और उपकरण में 30 अपाचे हेलीकॉप्टर और 3,250 इन्फैंट्री वाहन शामिल हैं. यह प्रस्ताव ऐसे समय आया है जब इजरायल ने गाजा सिटी में ऑपरेशन तेज किया है और संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक अगले हफ्ते शुरू होने वाली है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने इजरायल को 6.4 अरब डॉलर मूल्य के हथियार और उपकरण बेचने का प्रस्ताव कांग्रेस के सामने रखा है. सूत्रों के मुताबिक, इस डील में 30 AH-64 अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर, 3,250 इन्फैंट्री असॉल्ट वाहन और 750 मिलियन डॉलर मूल्य के सपोर्ट पार्ट्स शामिल हैं.
यह प्रस्ताव ऐसे समय आया है जब इजरायल की सेना ने शुक्रवार को गाजा सिटी में अपना ऑपरेशन और तेज करते हुए हमास के ठिकानों पर बमबारी की. वहीं, बड़ी संख्या में विस्थापित फिलिस्तीनी लोगों ने कहा कि उनके पास भागने का कोई साधन नहीं है.
यह भी पढ़ें: इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर की सर्जिकल स्ट्राइक, मिलिट्री इंफ्रास्ट्रक्चर किया तबाह
जानकारी के अनुसार, 3.8 अरब डॉलर की डील सिर्फ अपाचे हेलीकॉप्टरों के लिए होगी, जबकि 1.9 अरब डॉलर के इन्फैंट्री वाहन इज़रायली सेना को दिए जाएंगे. इसके अलावा, 750 मिलियन डॉलर के स्पेयर पार्ट्स और पावर सप्लाई की अलग डील भी प्रक्रिया में है.
यूएनजीए की वार्षिक बैठक से पहले आया प्रस्ताव
यह खबर ठीक उस वक्त सामने आई है जब अगले हफ्ते न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की वार्षिक बैठक होने वाली है. इसके अलावा, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद भी गाजा मुद्दे पर हाई-लेवल मीटिंग करेगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










