
ट्रंप-पुतिन समिट: अलास्का में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त, एंकोरेज का एयर स्पेस सील
AajTak
शुक्रवार को अलास्का में होने वाली ट्रंप और पुतिन की वार्ता को लेकर एंकोरेज के एयर स्पेस को पूरी तरह से सील कर दिया गया है, जिससे ये क्षेत्र विमानों के लिए नो फ्लाई जोन बन गया है. NORAD के अनुसार, ये कदम सुरक्षा-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच 15 अगस्त को होने वाले बहुप्रतीक्षित शिखर सम्मेलन से पहले अलास्का के एंकोरेज के एयर स्पेस को पूरी तरह से बंद कर दिया है.
नॉर्थ अमेरिकन एयरोस्पेस डिफेंस कमांड (NORAD) के अनुसार, फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने एंकोरेज के ऊपर अस्थायी उड़ान प्रतिबंध (Temporary Flight Restriction) लागू किया है, जिससे ये क्षेत्र विमानों के लिए नो फ्लाई जोन बन गया है. ये कदम जॉइंट बेस एल्मेंडॉर्फ-रिचर्डसन में होने वाले इस उच्च-स्तरीय अमेरिका-रूस बैठक के लिए सुरक्षा-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया.
NORAD और FAA द्वारा लागू किए गए फ्लाइट्स प्रतिबंध से ये सुनिश्चित किया जा रहा है कि इस उच्च-स्तरीय बैठक के दौरान कोई भी हवाई गतिविधि सुरक्षा-व्यवस्था में बाधा न डाले. जॉइंट बेस एल्मेंडॉर्फ-रिचर्डसन, जो एंकोरेज के पास स्थित है. ये सैन्य अड्डा न केवल अपनी रणनीतिक स्थिति के लिए जाना जाता है, बल्कि ये वाशिंगटन से पूर्वी एशिया की यात्रा करने वाले गणमान्य व्यक्तियों के लिए एक महत्वपूर्ण जगह भी है.
अलास्का के गवर्नर ने किया स्वागत
वहीं, अलास्का के गवर्नर माइक डनलेवी ने इस बैठक की मेजबानी के लिए अपने राज्य के चयन का स्वागत करते हुए कहा, 'अलास्का विश्व का सबसे रणनीतिक स्थान है, जो उत्तरी अमेरिका और एशिया के चौराहे पर स्थित है. ये वैश्विक महत्व के चर्चाओं के लिए उपयुक्त स्थान है.'
सीजफायर केंद्रित होगी वार्ता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







