
'ट्रंप पर 100 फीसदी टैरिफ लगा दो मोदी जी, हम साथ हैं', बोले अरविंद केजरीवाल
AajTak
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया कि ट्रंप के दबाव में नहीं आए. भारत को भी चीन और कनाडा की तरफ बोल्ड फैसले लेने होंगे.
अमेरिका की ओर से भारत पर लगाया गया 50 फीसदी टैरिफ लागू हो चुका है. लेकिन इससे देश में आक्रोश है. इस बीच आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर अमेरिका ने गुंडागर्दी करके 50 फीसदी टैरिफ लगाया है तो हमें भी इसी तरह का सख्त कदम उठाना चाहिए था.
केजरीवाल ने कहा कि मोदी सरकार ने पीठ पीछे चोरी-चोरी कुछ ऐसे फैसले लिए हैं जो देश के किसानों के लिए धोखा है. अभी 90 से 95 फीसदी किसानों को पता ही नहीं है कि क्या हो गया? जब ये फैसले सामने आएंगे तो ढेरों किसानों के पास आत्महत्या करने के सिवाए कोई चारा नहीं बचेगा. बीते दिनों मोदी जी ने ट्रंप के दबाव में फैसला लिया है कि अमेरिका से जो कपास भारत आती है, अभी तक उस पर 11 फीसदी ड्यूटी लगती थी. इस वजह से अमेरिका से जो कपास आती थी. उसकी तुलना में भारत के किसानों की कपास सस्ती होती थी. इस वजह से यह मंडी के अंदर बिक जाती थी. लेकिन मोदी सरकार ने 19 अगस्त से 30 सितंबर तक 40 दिनों के लिए अमेरिका से आने वाली कपास पर ड्यूटी हटा दी थी. यह देश के किसानों के लिए धोखा है. अब जो अमेरिका से कपास आएगी, वो भारत के किसानों के कपास की तुलना में 15 से 20 रुपये प्रति किलो स्सती है. ऐसे में भारत के किसान कहां जाएंगे? वो अपनी कपास कहां बेचेंगे?
केजरीवाल ने कहा कि ट्रंप एक कायर आदमी है. वह एकतरफा फैसला ले रहा है. जो भी देश ट्रंप के खिलाफ खड़ा हुआ, उसे ट्रंप के आगे झुकना पड़ा है. आज हमारा देश दो तरफ से मार खा रहा है. एक तरफ ट्रंप ने हमारे एक्सपोर्ट पर 50 फीसदी टैरिफ लगा दिया है. इससे हमारी डोमेस्टिक इंडस्ट्री बंद होने की कगार पर पहुंच गई है. वहीं, जो माल अमेरिका से आता था, मोदी जी बदले में उस पर टैरिफ खत्म कर दिया है.
केजरीवाल ने कहा कि ट्रंप ने हम पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया है तो हमें उस पर 100 फीसदी टैरिफ लगा देना था. चीन और कनाडा जैसे देशों ने अमेरिका को झुका दिया. हम ऐसा क्यों नहीं कर सकते? पूरा देश जानना चाहता है कि मोदी जी आप क्यों झुके? दुनिया का कोई भी देश भारत की नाराजगी बर्दाश्त नहीं कर सकता. आप हिम्मत दिखाइए, हम आपके साथ खड़े हैं.
उन्होंने कहा कि ट्रंप के दबाव में फैसले लिए जा रहे हैं. लेकिन हम मांग करते हैं कि हमें हिम्मत दिखानी होगी. आज किसानों के साथ धोखा हो रहा है. किसानों के साथ इंसाफ नहीं हो रहा है. हमें किसानों के लिए उठ खड़ा होना होगा.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







