
ट्रंप ने PM मोदी को बताया Nicest Looking Guy... टैरिफ डील पर दिया बड़ा अपडेट
AajTak
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है. दक्षिण कोरिया के बुसान में अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत के साथ ट्रेड डील पर भी बड़ा अपडेट दिया.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है. दक्षिण कोरिया के बसान में APEC CEO समिट को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'नाइसेस्ट लुकिंग गाइ' बताया और कहा कि वह ऐसे लगते हैं, जैसे आप अपने पिता को चाहते हो. ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान युद्ध का जिक्र कर फिर से पुराना सीजफायर वाला राग भी अलापा.
अमेरिकी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को लेकर कहा कि वह बहुत कठोर हैं. वह (पीएम मोदी) बोले कि नहीं, हम लड़ेंगे. मैंने कहा वाह, यह वही आदमी है जिसे मैं जानता हूं. उन्होंने आगे कहा, मैंने प्रधानमंत्री मोदी को फोन किया और कहा कि हम आपके साथ व्यापार नहीं कर सकते. ट्रंप के मुताबिक पीएम मोदी ने कहा कि हमें व्यापार करना ही चाहिए.
उन्होंने कहा कि मैंने ये दोहराया कि आप पाकिस्तान के साथ युद्ध शुरू कर रहे हैं, हम व्यापार नहीं करेंगे. फिर मैंने पाकिस्तान को फोन किया. ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान से भी यही कहा. पाकिस्तान से कहा कि आप भारत से लड़ रहे हैं और आप जानते हैं कि दो परमाणु संपन्न राष्ट्र. पाकिस्तान ने कहा कि नहीं, नहीं, आपको हमें लड़ने देना चाहिए. ट्रंप ने कहा कि मुझसे दोनों ही देशों ने कहा कि आप जानते हैं, वे युद्ध कर रहे हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हमने स्पष्ट कहा कि हम ट्रेड कर रहे हैं, तो आपको एक-दूसरे पर गोलीबारी बंद करनी होगी. उन्होंने वही पुराना राग अलापते हुए कहा कि सात विमान गिराए गए, आपको युद्ध रोकना होगा और उन्होंने युद्ध रोक दिया. ट्रंप ने दावा किया कि हमने साफ कह दिया था कि हर देश पर 250 फीसदी टैरिफ लगाएंगे. इसका मतलब है कि आप कभी व्यापार नहीं करेंगे और 48 घंटे के भीतर युद्ध खत्म हो गया.
यह भी पढ़ें: खत्म होगा ट्रेड वॉर... US-China में डील पक्की? जानिए कौन मानेगा किसकी बात
ट्रंप ने कहा कि कोई मारा नहीं गया, इसने मुझे बहुत अच्छा महसूस कराया है. हमने लाखों जिंदगियां बचाईं. ट्रंप ने भारतीयों को अच्छे लोग बताया और कहा कि क्या आपको लगता है कि बाइडेन ऐसा कर पाते? मुझे नहीं लगता. डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा कि अगर आप भारत और पाकिस्तान को देखें, तो भारत के साथ ट्रेड डील कर रहा हूं. प्रधानमंत्री मोदी के साथ हमारे बहुत अच्छे संबंध हैं और मुझे बहुत सम्मान, प्यार है.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.









