
ट्रंप ने फार्मास्युटिकल कंपनियों को दी 'टैरिफ वॉल' की चेतावनी, बढ़ सकते हैं दवाइयों के दाम
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी कि अमेरिका में फार्मास्युटिकल कंपनियों के लिए एक टैरिफ वॉल लगाए जाने की योजना है. ट्रंप का ये कदम अमेरिकी दवाओं की कीमतों में बढ़ोतरी के डर को और बढ़ा सकता है, जिससे मरीजों और स्वास्थ्य सेवाओं पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव पड़ेगा.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी कि अमेरिका में फार्मास्युटिकल कंपनियों के लिए एक टैरिफ वॉल लगाए जाने की योजना है. इसके तहत अमेरिकी बाजार में दवाइयों के आयात पर 25% टैरिफ लगाया जा सकता है, इससे अमेरिकी दवाइयों की कीमतों में 12.9% तक की बढ़ोतरी हो सकती है. इसके कारण अमेरिकी बाजार में दवाइयों की लागत लगभग 51 बिलियन डॉलर सालाना बढ़ सकती है.
रॉयटर्स के मुताबिक इसे लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसे अमेरिकी ट्रेड ग्रुप ने कमीशन किया है. रिपोर्ट में बताया गया कि 2023 में अमेरिका ने 203 बिलियन डॉलर के फार्मास्युटिकल उत्पादों का आयात किया, जिसमें से 73% यूरोप से आया था, खासकर आयरलैंड, जर्मनी और स्विट्जरलैंड से. इसी वर्ष अमेरिका की कुल फार्मास्युटिकल बिक्री 393 बिलियन डॉलर रही थी.
ऐसे ट्रंप का ये कदम अमेरिकी दवाओं की कीमतों में बढ़ोतरी के डर को और बढ़ा सकता है, जिससे मरीजों और स्वास्थ्य सेवाओं पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव पड़ेगा.
रॉयटर्स की एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका फार्मास्युटिकल उत्पादों पर 25% टैरिफ लगा सकता है, जिससे अमेरिकी दवाइयों की कीमतों में सालाना लगभग 51 बिलियन डॉलर की वृद्धि हो सकती है. अगर ये टैरिफ लागू होता है, तो दवाइयों की कीमतें 12.9% तक बढ़ सकती हैं.
ये रिपोर्ट फार्मास्युटिकल रिसर्च एंड मैन्युफैक्चर्स ऑफ अमेरिका (PhRMA) द्वारा कमीशन की गई थी, जिसमें अमजेन, ब्रिस्टल मायर्स स्क्विब, एली लिली और प्फाइज़र जैसी कंपनियां शामिल हैं. PhRMA का कहना है कि यह टैरिफ घरेलू उत्पादन को बढ़ाने के लिए किए गए प्रयासों को कमजोर करेगा, जो कि ट्रंप का मुख्य लक्ष्य है. दवाइयां बनाने वाली कंपनियों ने ट्रंप प्रशासन से आयातित फार्मास्युटिकल उत्पादों पर टैरिफ धीरे-धीरे लागू करने का आग्रह किया है, ताकि इसकी आर्थिक मार को कम किया जा सके.
रिपोर्ट में कहा गया है कि उत्पादन लागत केवल एक ही कारण नहीं है जो नई दवाइयों की कीमतों को प्रभावित करती है. हालांकि ये भी स्पष्ट नहीं है कि आयातित इंटरमीडिएट उत्पादों या आयातित तैयार उत्पादों पर लगाए गए टैरिफ का कितना असर उपभोक्ताओं पर पड़ेगा.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










