
ट्रंप ने पीएम मोदी से बातचीत की जानकारी सार्वजनिक की, अपाचे डील का भी किया जिक्र
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई निजी बातचीत को सार्वजनिक किया है जिसमें अपाचे हेलीकॉप्टर सौदे और व्यापार टैरिफ मुद्दों पर चर्चा शामिल है. ट्रंप ने कहा कि मोदी ने उनसे व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया था और उन्हें 'सर' कहकर संबोधित किया.
डोनाल्ड ट्रंप की छवि एक ऐसे नेता की रही है जो कई बार दूसरे देशों के राष्ट्राध्यक्षों और शीर्ष नेताओं से हुई निजी बातचीत को सार्वजनिक मंचों पर दोहराते हैं और उसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश करते हैं. चाहे वो रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हों या फिर उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन, दोनों ही विरोधी नेताओं से हुई निजी बातचीत को वो जनता के सामने अपने अंदाज में रख चुके हैं जिससे उनकी छवि को नुकसान भी हुआ है. लेकिन ट्रंप कहां मानने वाले हैं. अब उन्होंने सार्वजनिक मंच पर प्रदर्शन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई निजी बातचीत को चुना है.
ट्रंप ने पीएम मोदी के साथ हुई बातचीत को सार्वजनिक कर दिया है. हाउस GOP (Grand Old Party, रिपब्लिकन पार्टी के लिए इस्तेमाल होने वाला शब्द) मेंबर रिट्रीट में बोलते हुए ट्रंप ने दावा किया कि भारत की लंबित रक्षा खरीद और व्यापार से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने उनसे व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया था. इनमें अपाचे हेलीकॉप्टरों की लंबे समय से अटकी डिलीवरी का मुद्दा भी शामिल था. ट्रंप ने दावा किया कि इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें ‘सर’ कहकर संबोधित किया.
हाउस GOP मेंबर रिट्रीट को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, 'भारत ने अपाचे हेलीकॉप्टरों का ऑर्डर दिया था, लेकिन उन्हें पांच साल तक नहीं मिले. प्रधानमंत्री मोदी मुझसे मिलने आए. उन्होंने कहा- सर, क्या मैं आपसे मिल सकता हूं? मैंने कह दिया था- हां!'
ट्रंप ने यह भी कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री के साथ उनके बहुत अच्छे संबंध हैं. उन्होंने कहा, 'मेरे उनके साथ बहुत अच्छे रिश्ते हैं.'
हालांकि, ट्रंप ने यह भी दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी टैरिफ को लेकर उनसे खुश नहीं हैं. ट्रंप ने कहा, 'वो मुझसे बहुत खुश नहीं हैं, क्योंकि अब भारत को काफी टैरिफ चुकाने पड़ रहे हैं.'
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत ने रूस से तेल खरीद में काफी हद तक कटौती की है. ट्रंप ने कहा, 'लेकिन उन्होंने रूस से तेल की खरीद को काफी हद तक कम किया है, जैसा कि आप जानते हैं.'

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.







