
ट्रंप ने की PM मोदी से बात... पुतिन, मेलोनी और नेतन्याहू सहित तमाम वैश्विक नेताओं ने की पहलगाम आतंकी हमले की निंदा
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहलगाम आतंकी हमले पर कहा कि कश्मीर से आ रही खबर सुनकर व्यथित हैं. आतंक के खिलाफ अमेरिका, भारत के साथ खड़ा है. हम इस हमले में जान गंवा चुके लोगों के लिए शांति की प्रार्थना करते हैं और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करते हैं. इस घड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के लोगों के साथ हमारा पूरा सहयोग और गहरी संवेदना है.
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को बड़ा आतंकी हमला हुआ. इस हमले में 26 नागरिकों की मौत हुई है जिनमें अधिकतर पर्यटक थे जो छुट्टियां बिताने यहां आए थे. आतंकियों ने चुन-चुनकर लोगों को निशाना बनाया. इस हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने इस संकट की घड़ी में भारत के साथ खड़े होने की बात कही है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहलगाम आतंकी हमले पर कहा कि कश्मीर से आ रही खबर सुनकर व्यथित हैं. आतंक के खिलाफ अमेरिका, भारत के साथ खड़ा है. हम इस हमले में जान गंवा चुके लोगों के लिए शांति की प्रार्थना करते हैं और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करते हैं. इस घड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के लोगों के साथ हमारा पूरा सहयोग और गहरी संवेदना है.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पहलगाम हमले पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम अपने संदेश में इस हमले की निंदा की. उन्होंने कहा कि अपराध को किसी भी तरह न्यायोचित नहीं ठहराया जा सकता. दोषियों को सजा मिलेगी.
पुतिन ने किसी भी प्रारूप में आतंकवाद से लड़ने के लिए भारत के साथ खड़े होने और सहयोग करने की प्रतिबद्धता भी जताई. उन्होंने कहा कि इस हमले में घायल हुए लोगों के साथ पूरी संवेदना है और उनके जल्द ठीक होने की कामना करते हैं.
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भी पहलगाम हमले पर कहा कि भारत में हुए आतंकी हमले से व्यथित हूं जिसमें कई लोगों की जान गई. इटली की संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ है. हम भारत और भारत के लोगों के साथ खड़े हैं.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








