
ट्रंप ने कनाडाई PM को फिर कहा 'गवर्नर ट्रूडो', टेलीफोन पर पूछा- 'आपके देश में चुनाव क्यों नहीं हो रहे?'
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की बुधवार को टेलीफोन पर बातचीत हुई. इस दौरान ट्रंप ने ट्रूडो से सवाल किया कि कनाडा में चुनाव क्यों नहीं हो रहे? फिर उन्होंने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में खुद अपने इस सवाल का जवाब भी बातया.
टैरिफ वॉर के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से बुधवार को टेलीफोन पर बातचीत की. उन्होंने ट्रूडो के साथ अपनी बातचीत को लेकर ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर किया. ट्रंप ने कनाडा के प्रधानमंत्री पर आरोप लगाया कि वह सत्ता में बने रहने के लिए अपने देश में चुनाव नहीं होने दे रहे.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर अपने पोस्ट में लिखा, 'कनाडा के जस्टिन ट्रूडो ने मुझे यह पूछने के लिए कॉल किया कि टैरिफ के बारे में क्या किया जा सकता है. मैंने उन्हें बताया कि कनाडा और मैक्सिको की सीमाओं के माध्यम से आने वाले फेंटानिल (Fentanyl एक तरह का ड्रग्स है) से कई लोग मारे गए हैं, और किसी भी चीज ने मुझे आश्वस्त नहीं किया है कि यह बंद हो गया है. उन्होंने (ट्रूडो) कहा कि यह बेहतर हो गया है, लेकिन मैंने कहा, सिर्फ इतना काफी नहीं है. कॉल कुछ हद तक मैत्रीपूर्ण तरीके से समाप्त हुई.'
यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप का ऐतिहासिक भाषण, यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की दिशा में पहल
ट्रंप ने अपने इसी पोस्ट में आगे लिखा, 'वह मुझे यह बताने में असमर्थ थे कि कनाडा में चुनाव कब हो रहा है, जिससे मुझे उत्सुकता हुई कि वहां क्या हो रहा है? तब मुझे एहसास हुआ कि वह सत्ता में बने रहने के लिए इस मुद्दे (अमेरिका के साथ टैरिफ वॉर) का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं. शुभकामनाएं जस्टिन!' ट्रंप ने कनाडा के पीएम ट्रूडो से कहा कि उनकी सरकार की कमजोर बॉर्डर पॉलिसी के कारण ही कि भारी मात्रा में फेंटेानिल और अवैध अप्रवासी संयुक्त राज्य अमेरिका में आ रहे हैं.
ट्रंप ने PM ट्रूडो को फिर कहा गवर्नर

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










