
ट्रंप ने अवैध प्रवासियों को रोकने में झोंक दी ताकत, मेक्सिको बॉर्डर पर भेजे 1500 सैनिक, टैंक और हेलिकॉप्टर
AajTak
अमेरिका ने मेक्सिको से लगने वाली अपनी दक्षिणी सीमा पर 1500 सैनिक तैनात किए हैं, जिनमें 500 मरीन शामिल हैं, ताकि अवैध इमीग्रेशन को रोका जा सके. यह कदम सुरक्षा को मजबूत करने और अवैध प्रवासियों की निगरानी के लिए उठाया गया है.
अमेरिका ने मेक्सिको से लगने वाली अपनी दक्षिणी सीमा पर अवैध इमीग्रेशन को रोकने के लिए 1500 जवानों की तैनाती कर दी है. इनमें 500 मरीन कॉर्प्स के साथ 1000 सैनिक शामिल हैं. व्हाइट हाउस ने एक्स पर इसका एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें अमेरिकी टैंक्स, हेलिकॉप्टर्स और सेना के जवानों को सीमा पर पहुंचते देखा जा सकता है. इसके साथ ही एक्स पोस्ट में लिखा गया है, "अमेरिकी मरीन कॉर्प्स सीमा पर अमेरिका की सुरक्षा के मिशन में सीबीपी (कस्टम एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन) की मदद कर रही है." और ये कि, "वादा किया, वादा निभाया."
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने 22 जनवरी को अपने एक बयान में बताया था कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एग्जीक्यूटिव ऑर्डर साइन करने के 36 घंटे के भीतर दक्षिणी सीमा पर 500 मरीन कॉर्प्स और 1000 सैनिकों को भेजने का फैसला किया गया है. राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने शपथग्रहण के बाद पहले संबोधन में मेक्सिको से लगने वाली सीमा पर इमरजेंसी लागू कर दिया था. उन्होंने सीमा पर तत्काल सेना भेजने का आदेश जारी किया था.
यह भी पढ़ें: अमेरिका में ट्रंप के राष्ट्रपति बनते ही 538 अवैध प्रवासी गिरफ्तार, एक आतंकवादी भी डिपोर्ट
1,000 सैनिक और 500 मरीन सीमा पर पहुंचे
रक्षा मंत्रालय ने बयान में बताया कि जवानों में 1,000 सैनिक और 500 मरीन शामिल हैं, जो दो सप्ताह पहले लॉस एंजिल्स काउंटी के जंगलों में लगी आग से निपटने में संभावित मदद के लिए दक्षिणी कैलिफोर्निया में स्टैंडबाय पर थे. मेक्सिको से लगने वाली सीमा पर पहले से ही 2500 अमेरिकी सैनिक तैनात हैं. अब 1500 सैनिकों के शामिल होने के बाद इनमें 60 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.
5000 से ज्यादा लोगों को डिपोर्ट करने की तैयारी

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








