
ट्रंप टैरिफ का असर... बर्गर से बिर्किन बैग तक होंगे महंगे, वॉलमार्ट समेत इन ब्रांड्स ने बढ़ाए दाम!
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप ने 90 से ज्यादा देशों से आने वाली वस्तुओं पर टैरिफ लगाया है, जिस कारण ग्लोबल ब्रांड तो महंगे हो रहे हैं, लेकिन इनका असर अमेरिकी ब्रांड पर भी पड़ रहा है. ग्लोबल और अमेरिकी ब्रांड भी कीमतें बढ़ाने के लिए मजबूर हो रहे हैं.
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से लगाया गया टैरिफ अब असर दिखाने लगा है. अमेरिका के लोगों को अब इम्पोर्ट होने वाले कुछ प्रोडक्ट्स पर ज्यादा कीमतें चुकानी पड़ रही हैं. कुछ कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट्स के रेट या तो बढ़ा दिया है या फिर बढ़ाने वाले हैं, जिसमें Adidas, Walmart, Nike जैसे बड़ी कंपनियां शामिल हैं. वहीं एक्सपर्ट्स यह भी मान रहे हैं कि अभी ये शुरुआत है, आगे और भी ज्यादा कीमतें बढ़ सकती हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने 90 से ज्यादा देशों से आने वाली वस्तुओं पर टैरिफ लगाया है, जिस कारण ग्लोबल ब्रांड तो महंगे हो रहे हैं, लेकिन इनका असर अमेरिकी ब्रांड पर भी पड़ रहा है. ग्लोबल और अमेरिकी ब्रांड भी कीमतें बढ़ाने के लिए मजबूर हो रहे हैं. साथ ही स्पोर्ट्स के कपड़ों से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स और लग्जरी वस्तुओं तक के क्षेत्रों में कीमतों में बढ़ोतरी के संकेत दिख रहे हैं.
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, फास्ट फूड चेन वेंडीज ने अपनी बिक्री में अनुमान से अधिक 3-5% की गिरावट देखी है, जबकि पहले अनुमान था कि इसमें 2% की ही गिरावट आएगी. ऐसे में यह अपने फूड आइटम्स महंगे कर सकती है, जिसमें बर्गर भी शामिल है.
Adidas ने कहा कि अमेरिकी टैरिफ से साल की दूसरी छमाही में उसकी लागत में लगभग 20 करोड़ यूरो (23.1 करोड़ डॉलर) का इजाफा होगा और चेतावनी दी कि उसे अमेरिका में कीमतें बढ़ानी पड़ सकती हैं. Nike, जिस पर अनुमानित 1 अरब डॉलर का टैरिफ नुकसान हो सकता है. ऐसे में ये कंपनी प्रोडक्ट की कीमत बढ़ा रही है.
Hermès ने पहले ही बढ़ाई कीमतें बर्किंग बैग बनाने वाली कंपनी हर्मेस ने पुष्टि की है कि उसने टैरिफ की भरपाई के लिए अमेरिका में कीमतें पहले ही बढ़ा दी हैं. कंपनी के अधिकारी एरिक डू हालगौट ने कहा, 'हम जो प्राइस बढ़ोतरी लागू करने जा रहे हैं, वह सिर्फ अमेरिका के लिए होगी, क्योंकि इसका उद्देश्य केवल अमेरिकी बाजार पर लागू होने वाले टैरिफ की भरपाई करना है.'
वॉलमार्ट ने बढ़ाए दाम ऑनलाइन खरीदार भी इस टैरिफ के असर से नहीं बच पाए हैं. डेटावीव ने पाया कि Amazon पर अमेरिकी खरीदारों को बेचे गए 1400 से ज्यादा चीन से बने प्रोडक्ट्स की एवरेज प्राइस जनवरी से मिड जून के बीच 2.6 फीसदी बढ़ गई हैं. सीएनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, देश के सबसे बड़े रिटेल सेलर वॉलमार्ट ने मई और जून के बीच कुछ चीजों की कीमतों में 51 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







