
ट्रंप के Big Beautiful Tax bill को मिडिल क्लास के लिए घातक क्यों बता रहे एलॉन मस्क?
AajTak
एलॉन मस्क ट्रंप प्रशासन के वन बिग ब्यूटीफुल टैक्स बिल का लगातार विरोध कर रहे हैं. उन्होंने इस बिल को मिडिल क्लास के लिए घातक करार दिया है. मस्क का मानना है कि ये बिल सामाजिक सुरक्षा नेटवर्क को कमजोर कर देगा और भविष्य के उद्योगों, जैसे इलेक्ट्रिक वाहन और नवीकरणीय ऊर्जा के लिए नुकसानदेह है जो मिडिल क्लास के लिए बहुत बड़ा खतरा है.
टेस्ला के सीईओ और अरबपति एलॉन मस्क ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्यापक टैक्स और खर्च बिल के सीनेट ड्राफ्ट की कड़ी आलोचना की. उन्होंने इस बिल को मिडिल क्लास के लिए पूरी तरह से घातक और विनाशकारी करार दिया है.
मस्क ने सोशल मीडिया एक्स पर अपनी नाराजगी जाहिर कर बिल का विरोध करते हुए लिखा, 'सीनेट का नया ड्राफ्ट बिल अमेरिका में लाखों नौकरियों को खत्म कर देगा और हमारे देश को भारी रणनीतिक नुकसान पहुंचाएगा. ये पूरी तरह से पागलपन और घातक है. ये बिल अतीत की इंडस्ट्रीज को तोहफे देता है, जबकि भविष्य की इंडस्ट्रीज को गंभीर नुकसान पहुंचाता है.'
उद्योगपति ने रिपब्लिकन नेताओं को चेतावनी दी कि वे इस बिल को आगे बढ़ाने से बचें, क्योंकि ये मिडिल क्लास और भविष्य की अर्थव्यवस्था के लिए घातक साबित हो सकता है. मस्क की ये टिप्पणी ट्रंप के जुलाई 4 तक बिल को अंतिम रूप देने की समय सीमा के सामने रिपब्लिकन सीनेट नेताओं के लिए एक नई चुनौती पेश करती है.
मिलिड क्लास पर पड़ेगा असर
मस्क का मानना है कि ये बिल मिडिल क्लास के लिए विशेष रूप से खतरनाक है, क्योंकि यह सामाजिक सुरक्षा नेटवर्क को कमजोर कर देगा और भविष्य के उद्योगों, जैसे इलेक्ट्रिक वाहन और नवीकरणीय ऊर्जा के लिए नुकसानदेह है. उनकी आलोचना इस बात पर केंद्रित है कि ये बिल अतीत के उद्योगों को प्राथमिकता देता है, जबकि इनोवेशन और तकनीकी तरक्की को नजरअंदाज करता है.
बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब एलॉन मस्क ने इस बिल को लेकर तीखी टिप्पणी की हो. इस से पहले भी वह कई बार इस बिल का आलोचना कर चुके हैं.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










