
ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगी मिशेल ओबामा... निजी जीवन को लेकर उठ रहे कई सवाल
AajTak
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा ने डोनाल्ड ट्रम्प के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होने का निर्णय लिया है. हालांकि मिशेल ओबामा शपथ ग्रहण समारोह में क्यों शामिल नहीं हो रही हैं, इसको लेकर उनकी तरफ से कोई सफाई नहीं आई है.
अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा देश के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगी. अमेरिकी इतिहास में बीते 150 सालों में ये पहला मौका है जब पूर्व राष्ट्रपति और उनके पति या पत्नी इस समारोह में भाग नहीं ले रहे हैं. हालांकि मिशेल ओबामा शपथ ग्रहण समारोह में क्यों शामिल नहीं हो रही हैं, इसे लेकर उनके कार्यालय ने कोई विशेष स्पष्टीकरण नहीं दिया है.
मिशेल ओबामा अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर के राजकीय अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हुई थी. जिसमें बराक ओबामा को ट्रम्प के साथ बातचीत करते देखा गया था. जिसका फोटो भी वायरल हो रहा है. बराक ओबामा अगले सप्ताह होने वाले डोनाल्ड ट्रम्प के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं.
मिशेल ओबामा के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होने पर एक चैनल ने बताया कि मिशेल ओबामा का शेड्यूल काफी व्यस्त था और वो हवाई में छुट्टी पर थीं, इसलिए शामिल नहीं हुईं.
'बराक और मिशेल ओबामा के बीच सबकुछ ठीक नहीं'
डोनाल्ड ट्रम्प के शपथ ग्रहण समारोह में मिशेल ओबामा के शामिल नहीं होने की खबर आने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं, और कई अफवाहें भी फैलाई जा रही हैं. सोशल मीडिया पर इस तरह की बात लगातार चल रही है कि बराक और मिशेल ओबामा के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और वो तलाक ले सकते हैं.
यह भी पढ़ें: बराक ओबामा ने इस इंडियन फिल्म को बताया अपना फेवरेट, बोले- आपको भी देखनी चाहिए

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










